Let’s travel together.

अब छिड़ेगी नई जंग! इजराइल ने जो कहा वो किया…अब क्या करेगा ईरान?

0 58

इजराइल ने अपने ऊपर हमले के करीब एक हफ्ते बाद ईरान को जवाब दे दिया है. ईरान ने 13 अप्रेल की शाम को इजराइल पर करीब 300 ड्रोन से हमला किया था. ईरान के हमले में इजराइल को कोई बड़ा नुकसान तो नहीं हुआ था, लेकिन इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि हमले का जवाब जरूर दिया जाएगा. शुक्रवार तड़के इजराइल ने ईरान पर जवाबी हमला कर दिए हैं.

शुरुआती खबरों के मुताबिक इजराइल ने अभी तक ईरान के 9 लोकेशन को टारगेट किया है. ईरान के अलावा इजराइल ने सीरिया और इराक में भी ईरान समर्थित गुटों के ठिकानों को निशाना बनाया है. ज्यादातर टारगेट में इजराइल ने UAV का इस्तेमाल हुआ है. इस हमले के बाद क्षेत्र में फुल फ्लेश जंग फैलने की संभावनाए बढ़ गई हैं. खतरे को देखते हुए ईरान ने अपनी सभी यात्री उड़ाने रद्द कर दी हैं.

ईरान ने दी थी धमकी

जब इजराइल ने हमले का जवाब देने की बात कही थी, उसके बाद ईरान के अराष्ट्रपति इब्राहिम राइसी ने इजराइल को चेतावनी देते हुए कहा था, अगर इजराइल ने इस हमले का जवाब दिया तो हम बिना देर किए दोगुनी ताकत के साथ इजराइल पर हमला करेंगे. अब इजराइल का हमला हो चुका है, अब देखना होगा ईरान इस हमले का किस पैमाने पर जवाब देगा.

न्यूक्लियर प्लांट वाले शहर पर हमला

इजराइल के हमले की कुछ तस्वीरें ईरान के इस्फहान शहर से सामने आई हैं. इसी शहर में ईरान का न्यूक्लियर प्लांट भी मौजूद है. ये शहर ईरान की एक तरह से मिलिट्री कैपिटल है और IRGC का हेडक्वार्टर भी इसी शहर में है. अभी तक इस हमले में किसी बड़ी हताहत की खबर नहीं आई है.

खबरों पर ईरान की प्रतिक्रिया

टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक ईरान का कहना है कि इस्फ़हान के पास विस्फोटों की आवाज सुनने के बाद, उसने कई ड्रोन मार गिराए हैं. साथ ही उसका दावा है कि देश में फिलहाल कोई मिसाइल हमला नहीं हुआ है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेल स्टेडियम पर सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, खेल प्रेमियों की जुटी भीड़     |     आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811