Let’s travel together.

अयोध्या: रामनवमी पर रामलला का हुआ सूर्य तिलक, दिखा भगवान का अद्भुत रूप

0 713

अयोध्या में रामनवमी के मौके पर रामलला का सूर्य की किरणों ने तिलक किया. इस मौके पर रामलला का विशेष श्रृंगार भी किया गया. आज का ये पर्व अयोध्या समेत पूरे देश के लिए खाफी खास है क्योंकि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद ये पहली रामनवमी है. कई सालों बाद ये अद्भुत मौका आया है. इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना की गई.

आज 500 साल बाद अयोध्या वासियों और देश के लिए ये इस खास अवसर आया है. इसे और आलौकिक बनाने के लिए श्री राम जन्मभूमी तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्री राम के सूर्याभिषेक का खास आयोजन किया है. इस सूर्याभिषेक में प्रभू के माथे पर सूर्ण की किरण से तिलक किया गया. रामनवमी के मौके पर अयोध्या में आज दोपहर 12 बजे भगवान राम का राज्याभिषेक किया गया. इस खास पर्व पर सुबह साढ़े तीन बजे ही रामलला के दर्शन शुरू हो गए थे.

अध्यात्म और विज्ञान का विहंगम दृश्य

अध्यात्म और विज्ञान के संगम का ये विहंगम दृश्य हमें आज देखने को मिला. 500 साल बाद अभिजीत मुहूर्त में रामलला के विग्रह का सूर्याभिषेक किया गया. इस वजह से राम मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे हैं. इस अद्भुत नजारे के कई ट्राइल भी किए गए थे. मंगलवार को भी इसका ट्राइल किया गया. इस सूर्याभिषेक के दौरान तकरीबन 4 से 6 मिनट तक रामलला की मूर्ति के मस्तक पर सूर्य तिलक किया गया. सूर्य की रोशनी रामलला पर इस तरह पड़ीं, मानो भगवान राम को सूर्य तिलक लगाया हो. इस दृश्य ने हर किसी का मन मोह लिया.

साथ न लाएं मोबाइल फोन

आज अयोध्या में लगभग 25 लाख भक्तों के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है. हालांकि ये एक अनुमान है लेकिन इसकी तैयारियां उसी हिसाब से की गई हैं. आपको बता दें की आप अंदर मोबाइल फोन या कोई भी कीमती समान न ले जाएं, इसकी मनाही है. साथ ही वीआईपी दर्शन और पास फिलहाल काम नहीं करेंगे. ट्रस्ट के अधिकारियों ने खुद वीआईपी लोगों से इस बात की गुजारिश की है की वह राम नवमी पर मंदिर न आएं, ताकी सारी सुरक्षा व्यवस्था सही रहे. इसके अलावा. रामनवमी के मौके पर मंदिर रात 11 बजे तक खुला रहेगा. बीच-बीच में भोग और आरती भी होगी. इस दौरान गर्भगृह के अंदर की तस्वीरों को अयोध्या में श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए 100 LED स्क्रीन लगाई गई हैं.

18 अप्रैल तक लागू रहेगी ये व्यवस्था

दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद में धनिया की पंजीरी मिलेगी. ये प्रसाद उन्हें वापसी पर दिया जाएगा. इसके अलावा 15 लाख पैकेट विशेष प्रसाद भी वितरित किया जाएगा. धूप से पैर न जलें, इसके लिए मैट बिछाई जा रही है. दर्शन मार्ग पर पीने के पानी और टायलेट का भरपूर इंतजाम किया गया है. भक्त दूरदर्शन व अपने मोबाइल पर ही सूर्याभिषेक का सीधा प्रसारण देख सकेंगे. पूरे रामलला मंदिर परिसर को गुलाबी रंग की एलईडी लाइटों से रोशन किया गया है. रात में 12 बजे शयन आरती के साथ ही राममंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे. यह व्यवस्था 18 अप्रैल तक लागू रहेगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जमना सेन बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष     |     मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी घोषित     |     भगवान श्री मीनेश जन्मोत्सव मां कंकाली धाम में धूम धाम से मनाया गया     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 की जिले में हुई  शुरुआत     |     सहकारी संस्थाओं के कर्मचारी अधिकारो से वंचित     |     माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811