Let’s travel together.

महाअष्टमी पर नगर पूजा, माता महामाया व महालया को लगा मदिरा का भोग

0 108

उज्जैन। नगर की सुख-समृद्धि की कामना से चैत्र नवरात्र की महाष्टमी पर नगर पूजा की जाती है। मंगलवार को चौबीस खंभा माता मंदिर स्थित महामाया व महालया को नगर पूजा के दौरान मदिरा का भोग लगाया गया। हरसिद्धि माता मंदिर में भी शासकीय पूजन हुआ।

धर्मधानी उज्जैन में सुख-शांति, समृद्धि व बीमारियों के प्रकोप से बचाव के लिए नगर में प्रतिवर्ष रात्र पर नगर पूजा की परंपरा चली आ रही है। हजारों वर्ष पहले यह पूजा उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य करते थे। सिंधिया स्टेट काल में भी यह परंपरा कायम रही।
मंगलवार को निरंजनी अखाड़े द्वारा चौबीस खंभा माता मंदिर में मदिरा का भोग लगाया गया। निरंजनी अखाड़े के महंत व अभा अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी महाराज ने नगर पूजा प्रारंभ की। दोनों मंंदिरों में महंत ने मदिरा भोग अर्पित किया। पूजन के पश्चात यात्रा प्रारंभ की गई।
निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी पूरी की अगुवाई में यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान हांडी में मदिरा लेकर निकले। यह यात्रा 27 किलोमीटर की परिक्रमा पूरी करेगी। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले देवी मंदिरों और भैरव मंदिरों में माताजी और भैरव को मदिरा का भोग लगाया जाएगा और पूजा अर्चना की जाएगी।
नगर पूजा के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। इसी के साथ शक्तिपीठ हरसिद्धि माता मंदिर में शासकीय पूजा व घरों में कुलदेवी की पूजा की गई। मंदिर में हवन पूजन के बाद नवमी को रात्रि 12 बजे जवारे विसर्जन किए जाएंगे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी-बारिश ने बिगाड़े हालात, बिजली के खंभे और तार टूटे     |     8 दिन में 3 आत्महत्याएं, दीवानगंज क्षेत्र में बढ़ी चिंता, पोस्टमार्टम सुविधा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश     |     बालमपुर घाटी बनी मौत की ढलान,18 महीने में 200 से ज्यादा हादसे, फिर खाई में गिरी बोलेरो पिकअप     |     दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार,सामूहिक नहीं बल्कि अलग अलग तारीखों में दो लोगों ने किया था दुष्कर्म     |     तिल्दा-नेवरा अंचल की गौरव चारु पाण्डेय की ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान     |     बिहार का चर्चित इनामी अपराधी नाम बदलकर सरोत्तम स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811