Let’s travel together.

स्टेज 4 कैंसर से जूझ रही महिला को बॉस ने काम पर बुलाया, भड़के लोग, जानें पूरा मामला

0 109

दुनिया में ऐसी कई कंपनियां हैं, जो अपने कर्मचारियों को अच्छी सैलरी देने के साथ-साथ समय-समय पर छुट्टियां भी देती हैं. वहीं, कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं, जहां तबीयत खराब होने पर भी बॉस कर्मचारियों को छुट्टी नहीं देता, पर जरा सोचिए कि अगर कोई इंसान कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहा हो तो क्या उसका बॉस उसे वापस काम पर बुलाने को कह सकता है. शायद नहीं, लेकिन आजकल एक ऐसी ही महिला चर्चा में है, जिसकी दुखद और असंवेदनशील कहानी जानकर शायद आप भी गुस्से से भर उठेंगे.

दरअसल, एक महिला ने बताया है कि कैसे उसकी बीमार मां का बॉस उसे काम पर वापस लौटने के लिए दबाव डाल रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर @disneydoll96 नाम की आईडी से एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें कॉलेज छात्रा ने खुलासा किया है कि उसकी 50 साल की मां पिछले 18 महीनों से स्टेज 4 कैंसर से लड़ रही हैं. वो जिस कंपनी में काम करती हैं, उसके बॉस को भी उनकी इस स्थिति के बारे में बेहतर पता है, लेकिन फिर भी वो उन्हें ऑफिस वापस आने के लिए कहता रहता है.

पोस्ट में बॉस द्वारा भेजे गए एक ईमेल का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है, ‘क्या आप अपने ऑन्कोलॉजिस्ट से यह पुष्टि करने के लिए एक लेटर ले सकती हैं कि आप काम पर लौटने के लिए फिट हैं?’. बॉस ने मेल में उनसे एक मीटिंग में भी आने को कहा है. कॉलेज स्टूडेंट का कहना है कि बॉस ने ये नहीं सोचा कि मेरी मां आने में समर्थ हैं या नहीं, बल्कि उसने उन्हें मीटिंग में आने का सीधा आदेश जारी कर दिया.

लड़की ने आगे बताया कि उसकी मां आयरलैंड में एक शॉप सुपरवाइजर के तौर पर काम करती हैं और उम्मीद कर रही हैं कि वो जल्द ही कैंसर से ठीक होकर किसी दिन वापस काम पर लौटें, क्योंकि उनके आर्थिक हालात फिलहाल कुछ ठीक नहीं हैं. लड़की का कहना है कि अपने पिता को खोने के बाद वह एक अच्छी नौकरी ढूंढने से पहले अपनी डिग्री पूरी होने का इंतजार कर रही है.

अब जब सोशल मीडिया पर ये पोस्ट वायरल हुआ तो लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स भी करने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा है कि ‘कुछ लोग इतने बकवास होते हैं कि उनसे घृणा होती है’, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘मैं ये तो नहीं कहूंगा कि काश उसके बॉस को भी कैंसर होता, पर मुझे यकीन है कि उसके साथ कुछ न कुछ बुरा जरूर होगा’.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811