मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने बाली ग्राम पंचायत शाहपुर के गांव भारतीपुर के टोला ( झुंडखोय) के ग्रामीण चार साल से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। गर्मी के 4 महीने तक ग्रामीण गांव से 2 से 3 किलोमीटर दूर जाकर पानी ला रहे हैं। और अपनी आवश्यकता पूरी कर रहे हैं। जबकि गांव में दो सरकारी हैंडपंप है। एक हेड पंप के बोर में मोटर डाली गई थी। जो कुछ महीने पहले बोर में ही गिर गई तब से आज तक बोर में से ना तो मोटर निकाली गई और ना ही उस बोर में से पानी आ रहा है। जबकि दूसरे हैंडपंप में पानी कम है जिस पर गांव की महिलाएं घंटे बैठी रहती हैं। मगर पानी नहीं निकलता है। 1 घंटे में एक बाल्टी पानी ही निकलता है। इसके बाद 1 घंटे तक हैंडपंप को बंद रखा जाता है तब जाकर दूसरी महिला को पानी मिलता है। मगर वह पानी भी पीला निकल रहा है। जिसको पीकर बुजुर्ग ,बच्चे,युवा, महिलाएं, कई बार बीमार हो चुके हैं। जिनका इलाज करने के लिए हमें काफी दूर जाना पड़ता पड़ा।

टोला (झुंडखोय) निवासी सागर बाई, पार्वती बाई, लीला बाई, हीरा बाई ने बताया कि हमारे गांव में पानी की समस्या आज से नहीं है बल्कि 4 साल हो गए हैं। 4 साल से हम लोग पानी की समस्या को लेकर परेशान होते आ रहे हैं। हमने कई बार ग्राम पंचायत, सांची जनपद, रायसेन कलेक्टर तक पानी की समस्याओं को लेकर कई बार आवेदन दिया है मगर हमारी समस्या अभी तक हल नहीं हुई है। जबकि हम सब ग्रामीणों ने पंचायत से लेकर कलेक्टर तक गुहार लगा चुके हैं। समस्या 4 साल पहले थी वैसी आज है।
बाबूलाल, लखन, अमर सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि हम पानी की समस्याओं को लेकर बहुत परेशान हो चुके हैं हमें हर साल गर्मी के मौसम में गांव से 2 से 3 किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है। हम गरीब मजदूर काम करने के लिए बाहर जाना पड़ता है। अगर मजदूरी नहीं करेंगे तो अपना और अपने बच्चों का कैसे पेट पालन कर पाएंगे। दूर से पानी लाने में ही पूरा दिन निकल जाता है। जिससे हम काम करने नहीं जा पाते हैं। जबकि सरकार गांव गांव पाइपलाइन बिछा रही है हर घर में टोटी से पानी लाने का वायदा कर रही है मगर हमारे गांव में ना तो पाइपलाइन बिछाई गई है। नही पानी की समस्या हल हुई है। हमें 4 साल हो गए परेशान होते हुए हमारी समस्या आज तक हल नहीं हुई है। हमने कई बार क्षेत्रीय विधायक और रायसेन कलेक्टर को आवेदन भी दिया है। हर बार आश्वासन मिल जाता है। मगर समस्या हल नहीं होती है।
इनका कहना हे-
मुझे आपके द्वारा पता चला है की झुंडखोय गांव मैं पानी की समस्या है मैं अभी चेक करती हू। अगर पानी की समस्या आ रही है। तो उसकी व्यवस्था की जाएगी।
बंदू योगेश सूर्यवंशी जनपद सीईओ सांची