यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
हरिओम नगर हनुमान मंदिर के पास शिवमहिला मंडल के तत्वावधान में शिवमहापुराण की कथा का सप्त दिवसीय आयोजन आज मंगलवार से प्रारंभ किया गया।शिव महापुराण की कलशों की शोभायात्रा श्री जी मंदिर से आरम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई हनुमान मंदिर प्रांगण में पहुंची।

सनातन धर्म के आचार्य कथा वाचक पंडित संत श्री बड़े सरकार जी महाराज के श्रीमुख से संगीत के साथ शिवमहापुराण की कथा का श्रवण सैंकड़ों श्रध्दालुओ के द्वारा किया जा रहा है। कथा के प्रथम दिवस कथा व्यास श्री बड़े सरकार जी महाराज ने भगवान शिव एवं राम की महिमा के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि श्री शिवजी और श्री राम एक दूसरे के पूरक है। और एक दूसरे की आत्मा में बसे हुए हैं कण कण में शिव और राम विराजमान है आज बड़ा ही पुनीत दिन है मां भगवती जगत जननी चेत नवरात्रि प्रारंभ हुई है और आज मंगलवार है श्री हनुमान जी महाराज का दिन है और उनके ही समक्ष शिव महापुराण की कथा प्रारंभ हुई है इससे बड़ा दिन कुछ हो ही नहीं सकता कथा व्यास मुख्य अजमान का बरेली नगर के नागरिको एवं बरेली हिंदू उत्सव समिति के द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम पालीवाल नगर व्यापारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कुमार वर्मा महेंद्र कुमार वर्मा पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह पटेल पूर्व पार्षद सी एल पटेल ठाकुर हुकम सिंह एडवोकेट रामकुमार सारंग महेश कुमार धाकड़ मोहित सिंह धाकड़ उपेंद्र विश्वकर्मा रमेश कुमार धाकड़ गिरधर सिंह ठाकुर चंदन सिंह ठाकुर पटवारी श्याम सिंह पटवारी देवेंद्र कुमार द्विवेदी रामसेवक द्विवेदी ओम प्रकाश शर्मा रमेश कुमार उपाध्याय इंदर सिंह पटेल नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा के साथ कई गणमन नागरिक मौजूद रहे।