Let’s travel together.

बेटी के नाम पर ली रिश्वत, खिचड़ी घोटाले के मास्टरमाइंड हैं संजय राउत… निरूपम ने किया बड़ा दावा

0 76

संजय निरुपम ने सोमवार को बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा कि संजय राउत खिचड़ी घोटाले के किंग पिन हैं. संजय राउत ने भाई और पत्नी के नाम पर इस घोटाले का पैसा लिया. बेटी के नाम पर चेक लिया. दलाली के रूप में 1 करोड़ रुपये लिए गए. संजय राउत पर मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया जाए. इसके बाद उन्हें समझ में आएगा कि गरीबों के पेट पर लात मारने से क्या होता है.

उन्होंने कहा कि संजय राउत खिचड़ी घोटाले के सूत्रधार हैं. निरुपम ने संजय राउत को खिचड़ी स्कैम में गिरफ्तार करने की मांग की. उन्होंने कहा कि उत्तर पश्चिम मुंबई से शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के उम्मीदवार खिचड़ी चोर को ईडी ने बुलाया है. यहां के मतदाताओं को पता चलना चाहिए, लेकिन यह अकेला खिचड़ी चोर नहीं है.

संजय निरुपम ने कहा कि संजय राउत खीचड़ी घोटले के किंगपिन हैं लेकिन उनकी बीवी और भाई के बारे में बोलूं तो ठीक नहीं लगेगा. राउत ने अपनी बेटी के नाम पर रिश्वत ली है वो भी चेक से. एक निजी कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था. संजय के भाई संदीप राउत के अकाउंट में भी पैसे आए हैं और एक बार नहीं कई बार अमाउंट ट्रांसफर हुआ है.

खीचड़ी घोटले के मास्टरमाइंड हैं संजय राउत

उन्होंने कहा कि पत्रा चाल घोटाले में उन्होंने बीवी के नाम पर पैसा लिया और यहां बेटी और भाई के अकाउंट में पैसे लिए. संजय निरुपम ने कहा कि मेरे पास पुरा ट्रांजेक्शन डिटेल है. खीचड़ी घोटले के किंगपिन संजय राउत को गिरफ्तार किया जाए. राउत इसके मास्टर माइंड हैं. उन्होंने कहा कि सहयाद्रि रिफ्रेसमेंट को 6 करोड़ 71 लाख का खिचड़ी सप्लाई का कॉनट्रैक्ट मिला था.

सहयाद्रि के अकाउंट से उनकी बेटी विदिता के अकाउंट में 3 बार ट्रांसफर किए गए और दो बार भाई के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए गए. बीएमसी ने इनको 33 रुपए में 300 ग्राम खिचड़ी फ्री में सप्लाई करने का कॉन्ट्रैक्ट दिया था. सहयाद्रि ने आगे सब कॉन्ट्रैक्ट 16 रुपए में 100 ग्राम खिचड़ी का कॉन्ट्रैक्ट दिया, 200 ग्राम खिचड़ी गरीबों की चुरा ली, इसके अलावा पर्शियन दरबार के किचन को अपना किचन बनाकर कॉन्ट्रैक्ट लिया.

इनके ऊपर FIR करके जेल भेजा जाए

मैं चाहता हूं कि ईडी जांच का दायरा बढ़ाए और अमोल के साथ-साथ संजय राउत को भी गिरफ्तार करे. ये अमानवीय और निर्दयता का काम है. गरीब जरूरतमंद लोगों की खिचड़ी में रिश्वत ली गई. इनके ऊपर FIR करके जेल भेजा जाए. उन्हें मराठी माणुस के सामने एक्सपोज करने की जरूरत है. शिवसेना के जरिए बालासाहेब ने गरीबों की मदद की बात कही थी खिचड़ी चोरी की नहीं.

कांग्रेस से निकाले गए संजय निरुपम

बता दें कि कांग्रेस ने अनुशासनहीनता, कांग्रेस विरोधी बयान और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था. इसके बाद संजय निरुपम ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया था. निरुपम ने कहा था कि उन्होंने जैसे ही इस्तीफा दिया, वैसे ही उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया गया. संजय ने कहा कि कांग्रेस की तेजी देखकर अच्छा लगा है.

सीने पर से एक बोझ उतर गया

संजय ने कहा कि कांग्रेस से मुक्ति मिलने के बाद आज मन बहुत हल्का लग रहा है. ऐसा लगता है सीने पर से एक बोझ उतर गया है. पूरे कांग्रेस परिवार को धन्यवाद. बता दें कि पार्टी से बाहर निकालने से पहले कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट से भी उन्हें बाहर कर दिया था. ऐसा कहा जाता है कि संजय निरुपम मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से टिकट नहीं मिलने से नाराज थे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811