Let’s travel together.

महिला की मौत के बाद जिला अस्पताल में हंगामा, स्‍वजनों ने डॉक्‍टर्स को पीटा, नर्सों ने भागकर बचाई जान

0 47

धार। जिला अस्पताल के टीबी वार्ड में भर्ती महिला की शुक्रवार अल सुबह मौत हो जाने पर स्वजनों का आक्रोश फूटा और उन्होंने जमकर अस्पताल में हंगामा कर दिया। स्थिति यह बन गई की उन्होंने वहां तोड़फोड़ करने के साथ ही डाक्टर और नर्साें पर हमला कर दिया। इसमें नर्सो ने भाग कर अपनी जान बचाई है। इसी साथ अस्पताल की कुर्सी, दरवाजे, सहित उपकरणों में तोड़फोड़ की गई है। महिला के स्वजनों का कहना था कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण कारण महिला की मौत हुई है। इस तरह के घटनाक्रम के बाद दोपहर में अस्पताल प्रबंधक द्वारा कोतवाली पुलिस को कार्रवाई को लेकर का आवेदन सौंपा है।

दरअसल जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह 4:21 पर धरमपुरी की महिला को गंभीर अवस्था में टीबी वार्ड में लाया गया था। जहां डाक्टर द्वारा महिला की स्थिति गंभीर होने के चलते उसे भर्ती किया। इसमें करीब आधे घंटे बाद उपचार के दौरान सुबह 5:10 बजे महिला की मौत हो गई। इसके बाद स्वजनाें ने हंगामा कर दिया। हंगामे के दौरान परिजनों ने टीबी वार्ड में जमकर तोड़फोड़ कर डाक्टर और गार्ड से मारपीट शुरु कर दी। इस दौरान टीबी वार्ड में रखा फर्नीचर बुरी तरह से टूट गया।

मरीज के स्वजनों ने नर्सों से भी अभद्रता करते हुए दवाइयों को भी जमीन पर फेंक दिया। स्वजनों ने मारपीट की इसमें डाक्टर रजत दुबे, गार्ड आकाश, वार्डबॉय अनवर खान, आयाबाई को चोट आई है।

मारपीट के दौरान टीबी वार्ड में उपस्थित नर्स प्रिंसी कोसे ने शौचालय में छुपकर अपनी जान बचाई। स्वजनों ने जब हंगामा और मारपीट शुरु की तो नर्सिंग ऑफिसर हंगामे के दौरान स्टाफ रूम के बाथरूम में छुप गई। जिला अस्पताल में पूर्व में कई बार मारपीट की घटना हो चुकी है। यहां गार्डों की कमी के चलते इस तरह की घटना होती रहती है। ऐसे में यहां किसी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

आवेदन सौंप कार्रवाई की मांग की

जिला क्षय अधिकारी डॉ संजय जोशी ने बताया कि कुछ स्वजन महिला को लेकर आए थे। इस दौरान जांच के बाद महिला को टीबी की पुष्टि की गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद महिला के स्वजन महिला को घर लेकर गए थे। शुक्रवार सुबह गंभीर स्थिति में महिला अस्पताल आई थी, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद स्वजनों ने हंगामा कर दिया। थाने पर आवेदन सौंपकर मृतक के स्वजनों के खिलाफ मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट व शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने को लेकर प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |     हाईवे 18 पर ‘भारी ट्राला’ बना मुसीबत, पंचायत का गेट हाईवे से हटकर निकाला रास्ता – 15 किमी में लगे 4 दिन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811