Let’s travel together.

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के खिलाफ ग्वालियर में गिरफ्तारी वारंट जारी , जानिए क्या है पूरा मामला…

0 33

ग्वालियर।: लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को ग्वालियर की MPMLA कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। ग्वालियर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने लालू यादव को गिरफ्तारी वांरट से तलब किया है। ये वांरट आर्म्स एक्ट के मामले में जारी किया गया है। साल 1995 और 1997 का फार्म 16 के तहत हथियारों की सप्लाई के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

आपको बता दें कि यह फर्जीवाड़ा 1995 से लेकर 1997 के बीच किया गया था। इस मामले में आरोपियों की संख्या 23 है। कुल तीन फर्म से हथियार और कारतूस खरीदे गए थे। इस मामले में अभी 6 के खिलाफ ट्रायल चल रही है। दो की मौत हो चुकी है। जबकि 15 आरोपी अभी फरार हैं।  पुलिस ने इस मामले में जुलाई 1998 में आरोप पत्र दाखिल किया था।

अप्रैल 1998 में पुलिस ने लालू प्रसाद यादव पुत्र कुंद्रिका सिंह का फरारी पंचनामा तैयार किया। जबकि बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के पिता का नाम कुंदन राय है। ऐसे में ये मामला ग्वालियर एमपी-एमएलए कोर्ट में इसलिए आ गया है। क्योंकि उसमें लालू प्रसाद यादव का नाम जुड़ा हुआ है। कुल मिलाकर लालू प्रसाद यादव को एक बड़ा झटका ग्वालियर की एमपीएमएलए कोर्ट से लगा है। आपको बता दें कि एमपी एमएलए कोर्ट से अरेस्ट वारंट जारी होने के बाद ग्वालियर पुलिस पटना के लिए रवाना हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेल स्टेडियम पर सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, खेल प्रेमियों की जुटी भीड़     |     आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811