Let’s travel together.

मुख्तार के घर जाने के बाद मिली धमकियां, लेकिन मौत तो…ओवैसी का बड़ा खुलासा

0 61

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी 31 मार्च को उनके घर पहुंचे थे. असदुद्दीन ओवैसी ने गाजीपुर पहुंच कर अंसारी के परिजनों से मुलाकात की थी. उनकी और परिवार की ये मुलाकात कई घंटों चली थी और ओवैसी ने रोजे के लिए सहरी भी अंसारी के परिवार के साथ ही की थी. लेकिन ओवैसी ने अब बयान दिया है कि मुख्तार अंसारी के घर से लौटने के बाद से ही उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने इस बात का खुलासा हैदराबाद में एक जनसभा के दौरान किया है.

ओवैसी ने धमकी देने वालों से कहा, जो लोग मुझे मारने की धमकी दे रहे हैं, वो ये जान लें कि मेरी मौत तभी आएगी जब अल्लाह चाहेगा, अगर मेरा वक्त नहीं है तो मैं नहीं मरुंगा. अपनी इस बात की दलील देने के लिए ओवैसी ने कुरान की आयत भी लोगों के सामने पढ़ी. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि मैं अंसारी के ही नहीं जुनैद और अखलाक के घर भी गया था, जिन्हें भीड़ ने मार दिया था.

“मैं मुर्गे का बच्चा नहीं हूं”

हैदराबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए औवेसी ने कहा, “मुझे धमकी देने वालों सुन लों, मैं कोई मु्र्गी का बच्चा नहीं हूं, मैं पीठ नहीं दिखाउंगा, चाहे तुम्हारा बाप भी आएगा तो मैं मुकाबला करुंगा.” ओवैसी का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस बयान के बाद कुछ ओवैसी समर्थकों को उनकी सुरक्षा की भी चिंता हो रही है.

2022 चुनाव में ओवैसी पर हुआ था हमला

इससे पहले भी ओवैसी पर जानलेवा हमला हो चुका है. 2022 उत्तर प्रदेश चुनाव से एक जनसभा करके लौट रहे ओवैसी की कार पर ढांसना के छिजरासी टौल पिलाजा पर गोलियां चलाई गई थी. जिसके बाद केंद्र सरकार ने उन्हें Z प्लस सुरक्षा प्रदान कर रखी है. बता दें ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी पर भी जानलेवा हमला हो चुका है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811