Let’s travel together.

अज्ञात चोरों द्वारा माता मंदिर में गहने की चोरी

0 212

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरा में अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर से माता की बिंदिया चोरी कर ले गए।
ग्राम सेमरा के मेला ग्राउंड में गायत्री मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर में राम, सीता, लक्ष्मण हनुमान जी और गायत्री जी की मूर्ति विराजमान है। दिन के समय एक सवारी ऑटो से कुछ लोग मंदिर मैं दर्शन करने आए थे। मंदिर प्रांगण में घूम फिर कर दर्शन किए इसके बाद वहां से सवारी ऑटो चला गया। जब पुजारी ने देखा कि गायत्री माता के सर पर सोने की बिंदिया नहीं है तब पता चला कि कोई अज्ञात चोर माता की बिंदिया चोरी कर रफू चक्कर हो गया।

पुजारी ने सभी ग्रामीणों को चोरी की घटना के विषय में बताया। सभी ग्रामवासी और सेमरा के सरपंच भानु लोधी द्वारा दीवानगंज चौकी पर चोरी के विषय में शिकायती आवेदन दिया गया। आवेदन पर एएसआई बीएस दांगी द्वारा मंदिर का मुआयना किया गया। एएसआई बीएस दांगी ने बताया कि सेमरा के गायत्री मंदिर में विराजमान गायत्री माता पर तीन मंगलसूत्र, एक हाय, चांदी का मुकुट, कमर में चांदी का गुच्छा , सर पर सोने की बिंदिया आदि ग्रामीणों ने पहना रखा हुआ था। इसमें से केवल माथे की बिंदिया नहीं है। चोरी का शिकायती आवेदन आया है इस पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है ग्रामीण ने जो बाहर से ऑटो में दर्शन करने आए हुए थे उनके फुटेज भी दिए गए हैं। सवारी ऑटो से जो लोग दर्शन कर रहे थे उनके फोटो वहां पर लगे कैमरे में कैद हो गए हैं। आगे की जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811