Let’s travel together.

स्पेशल डाइट-शुगर मशीन और रामायण… सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल में क्या-क्या मिला?

0 82

शराब घोटाला मामले में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे. राउज एवेन्यू कोर्ट ने यह आदेश दिया है. केजरीवाल को तिहाड़ की जेल नंबर 2 में रखा गया है. यहां वह बैरक में अकेले रहेंगे. राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश पर केजरीवाल को यहां कुछ चीजें भी मुहैया कराई जाएंगीं.

राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट से धार्मिक पुस्तकें, डायबिटीज मशीन, स्पेशल डाइट समेत अन्य चीजों की मांग की थी. कोर्ट ने उनकी अर्जी मंजूर कर ली है. इसके अलावा केजरीवाल ने जेल प्रशासन को मुलाकात करने वालों के 6 नाम भी सौंपे हैं, इनमें उनके परिवार और तीन दोस्तों के नाम शामिल हैं.

केजरीवाल को जेल में क्या-क्या मिलेगा?

अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में श्रीमद्भागवत, रामायण और एक अन्य पुस्तक दिए जाने की अर्जी लगाई थी, इसके अलावा उन्होंने डायबिटीज चेक करने का उपकरण, चश्मे, दवाइयां और डाइट की अनुमति भी मांगी थी. कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में केजरीवाल को ये सभी चीजें उपलब्ध कराने की अनुमति दे दी है. इसके अलावा कोर्ट ने जेल अधीक्षक को जेल मैनुअल के मुताबिक न्यायिक हिरासत के दौरान टेबल, कुर्सी, पेन और मांगी गए अन्य जरुरी चीजें भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

जेल प्रशासन को केजरीवाल ने सौंपे छह नाम

केजरीवाल ने तिहाड़ जेल पहुंचने के बाद जेल प्रशासन को मुलाकात करने वालों के छह नाम सौंपे. इनमें उनके परिवार के तीन सदस्य यानी पत्नी, बेटा और बेटी और तीन दोस्तों के नाम शामिल हैं. जेल मैन्युअल के मुताबिक केजरीवाल जेल प्रशासन को 10 लोगों के नाम बता सकते हैं, जो उनसे मुलाकात कर सकेंगे. हालांकि केजरीवाल ने अभी 6 लोगों के ही नाम दिए हैं, इनमें उनकी पत्नी सुनीता, बेटी हर्षिता, बेटा पुलकित तथा तीन दोस्त संदीप पाठक, विभव और एक अन्य के नाम शामिल हैं.

सुरक्षा के लिहाज से जेल नंबर-2 में रखे गए केजरीवाल

केजरीवाल को तिहाड़ की जेल नंबर 2 सुरक्षा कारणों की वजह से रखा गया है. बताया जा रहा है कि तिहाड़ की इस जेल में 600 कैदी हैं. इसमें ज्यादातर सजायाफ्ता कैदी हैं. माना जा रहा है कि सजायाफ्ता कैदी ज्यादा होने की वजह से यह जेल केजरीवाल के लिए ज्यादा सुरक्षित मानी जा रही है.

राउज एवेन्यू कोर्ट में क्या हुआ?

राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा. इससे पहले स्पेशल जज कावेरी बावेजा के सामने दोनों पक्षों ने दलीलें दीं. ईडी ने कोर्ट को बताया कि केजरीवाल ने डिजिटल डिवाइस के पासवर्ड नहीं बताए हैं. केजरीवाल लगातार गोल-मोल जवाब दे रहे हैं. ED ने आतिशी और सौरभ भारद्वाज के नामों का भी जिक्र किया.

क्या बोलीं सुनीता केजरीवाल ?

अरविंद केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के आदेश पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि 11 दिन उनसे पूछताछ की गई. अदालत ने उन्हें दोषी भी नहीं ठहराया, फिर आखिर उन्हें जेल में क्यों डाला गया? केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों का एक ही मकसद है कि उनको जेल में डालना है, जनता इस तानाशाही का जवाब देगी.

28 मार्च को कोर्ट ने बढ़ाई थी रिमांड

कोर्ट ने इससे पहले 28 मार्च को अरविंद केजरीवाल की रिमांड चार दिन तक बढ़ा दी थी. इसके बाद मामले की सुनवाई के लिए 1 अप्रैल की तारीख तय हुई थी. हालांकि राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश के बाद तिहाड़ जेल में एक हाईलेवल मीटिंग की गई. इसी के बाद ये तय किया गया कि केजरीवाल को किस नंबर जेल में रखा जाएगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811