Let’s travel together.

आर्मी ट्रक ने मां और बेटे को मारी टक्कर, महिला की हुई मौत, गुस्साई भीड़ ने किया हंगामा…

0 81

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक आर्मी ट्रक ने बाजार जा रहे मां और बेटे को टक्कर मार दी, आपको बता दें कि इस हादसे में मां की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है बेटा घायल है। उसे अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटना ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में आने वाले सिंगपुर रोड़ की है। मां और बेटे दोनों बाजार जा रहे थे इस दौरान आर्मी ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला मुन्नी तोमर की मौके पर ही मौत हो गई है।

आपको बता दें कि इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुरार थाना पुलिस ने आर्मी ट्रक को भी जब्त कर लिया है अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोबाइल पर लूडो खेलते युवक पकड़े, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई     |     रायसेन में 4 सितंबर को धूमधाम से मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी     |     अति भारी बारिश के अलर्ट के बीच  किसानों के लिए कृषि विभाग की एडवाइजरी     |     विधायक अनुज शर्मा ने लगाया ‘जनदर्शन’, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया त्वरित निवारण     |     गैरतगंज में गौवंश को बचाने के प्रयास में बेकाबू हुआ डंपर, घर में जा घुसा     |     शिवपुरी के एकमात्र बलदाऊ जी मंदिर में धूमधाम से मना जन्मोत्सव, छप्पन भोग और भंडारा     |     रालामंडल भ्रमण एवं रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन     |     बांगरु बाण :: देश के युवाओं को श्रीकृष्ण से सीखना होगा     |     श्रीकृष्ण पर्व के तहत जामगढ़ से खरगोन तक निकली विशाल शोभायात्रा     |     अंकित तोमर हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा  चार आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों का निकाला जुलूस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811