Let’s travel together.
nagar parisad bareli

सामूहिक सूर्य नमस्कार और रोजगार मेले का आयोजन होगा कोरोना गाइडलाइन के अनुसार-गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

0 272

भोपाल । गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा करते हुए स्वामी विवेकानंद की जंयती पर होने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार और रोजगार मेले के संबंध में जानकारी दी। गृहमंत्री ने कहा कि 12 जनवरी को प्रदेश में आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार और रोजगार मेले का आयोजन कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जाएगा। हालांकि पूर्व सीएम और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सामूहिक सूर्य नमस्कार के आयोजनों को स्थगित कर घरों में सूर्य नमस्कार कराने की मांग की थी। बता दें कि मध्य प्रदेश में हर साल 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाता है। रोजगार मेलों के बारे में जानकारी देते हुए गृहमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बुधवार को प्रदेश में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत हम नौजवानों को रोजगार के लिए प्रेरित करें, संसाधान उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री जी के निर्णय के अनुसार बुधवार को प्रदेश में 5 लाख 26 हजार लोगों को रोजगार मेले के स्वीकृति पत्र दिए जाएंगे। वहीं प्रदेश में स्कूलों को बंद करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सोमवार को मुख्यमंत्री जी ने स्कूल शिक्षा विभाग के साथ इस विषय पर समीक्षा की है। पूरी नजर इस पर बनी हुई है। जैसे ही ये गंभीरता की ओर जाएगा तत्काल निर्णय लेंगे। बच्चों और पालकों के हित को देखते हुए सारे निर्णय लिए जा रहे हैं। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति के बारे भी में बताया गृहमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 79051 लोगों की कोरोना जांच की गई थी। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के 11272 सक्रिय केस हैं, वहीं 493 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कोरोना जांच को बढ़ा दिया गया है इसके साथ ही प्रदेश के हर जिले में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में रेमडेसिविर भी उपलब्ध है। हम कोरोना के दोनो वेरिएंट से निपटने के लिए तैयार हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811