भोलेनाथ के दर्शन कर संत का लिया आशीर्वाद
यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
नर्मदा पुरम/होशंगाबाद/ संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी सोमवार को तपोस्थली सिद्ध धाम बापौली पहुंचे सर्वप्रथम भोलेनाथ के दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना कर ईश्वर से प्रार्थना की | जिसके बाद संत श्री लाल बाबा जी से भेंट कर कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की एवं गुरूजी से विजयश्री का आशीर्वाद लिया | आपको बता दें कि बापौली धाम सिद्ध धाम में यहां पर राजनेता या आमजन या अधिकारी सब बापौलीधाम में माथा टेकने पहुंचते हैं इस सिद्ध धाम से लोगों की मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है |लोकसभा प्रत्याशी श्री चौधरी के साथ जिला महामंत्री नेपाल सिंह राजपूत, किसान मजदूर संघ जिला अध्यक्ष हेमंत पटेल,कृषि अनुसंधान केंद्रीय प्रबंधन समिति में सदस्य नीतिराज पटेल (बिंदु भैया), जिला सह-मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी,मण्डल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत, महामंत्री अभिषेक रघुवंशी, हेमंत बड़कुर सहित भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कई संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे |