Let’s travel together.

घायलों का हाल जानकर बोले मुख्यमंत्री डॉ यादव, कहा सभी घायलों का इंदौर मे होगा उपचार, घायलों को मिलेगा एक लाख का मुआवजा

0 246

 

मजिस्ट्रेट जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी, महाकाल मंदिर में केमिकल गुलाल पर भी लग सकता है प्रतिबंध

हेमेंद्र नाथ तिवारी उज्जैन

महाकालेश्वर मंदिर में रंग का त्योहार होली मनाने की परंपरा काफी पुरानी है लेकिन आज भस्म आरती के दौरान आगजनी की घटना में कुल 14 लोग झूलस गए हैं ।

घायलों का जाना जानने इंदौर के बाद उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया से कहा की बाबा महाकाल की कृपा से सभी स्वस्थ हैं, मेने इंदौर और उज्जैन पहुंचकर सभी घायलों का हाल जाना है। इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच की जाएगी। जांच का जो भी निष्कर्ष निकलेगा उसका आने वाले समय में न सिर्फ महाकालेश्वर मंदिर में पालन होगा बल्कि दोषियों के खिलाफ भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आगामी समय मे ऐसी घटना फिर से ना हो इसका ध्यान रखा जाएगा। सरकार घायलों का पूरा उपचार करवाएगी जिन घायलों का उपचार उज्जैन में चल रहा है। उन्हें भी अच्छे से अच्छे उपचार के लिए इंदौर भेजा जाएगा वहीं सभी घायलों को 1-1 लाख की मुआवजा राशि दी जाएगी। मेने इस पूरी घटना से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री को फोन पर अवगत करवा दिया है जिसमे प्रधानमंत्री जी ने पूरी जांच करवाने की बात कही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811