Let’s travel together.

खरगौन में रामनवमी के जुलूस पर पथराव के बाद शहर के कई क्षेत्रों में कर्फ्यू

0 508

पुलिस अधीक्षक और टी आई पथराव में घायल

खरगोन। रामनवमी के जुलूस में  डीजे बजाने को लेकर उन्होंने आपत्ति ली। इसी बात को लेकर विवाद हुआ ।इसके बाद हुए पथराव के बाद शहर का माहौल बिगड़ गया। कई जगह पर उपद्रव और आगजनी की घटनाएं होने लगीं। जिसके बाद शहर के तालाब चौक, गौशाला मार्ग और मोतीपुरा सहित कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया। उपद्रव के दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी और कोतवाली TI बनवारी मंडलोई भी घायल हो गए। श्री चोधरी को पैर में छोटे आई है।शहर के हालात बिगड़ने की खबर मिलते ही सहायक पुलिस महानिरीक्षक तिलक सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी,कलेक्टर अनुग्रहा पी घटना स्थल पर पहुंच गए थे। शहर में भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

हालात देखते हुए प्रशासन ने पड़ोसी जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुला लिया। स्थिति पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने तालाब चौक, गौशाल मार्ग, मोतीपुरा और तवड़ी मोहल्ले सहित कई क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया।उपद्रवियों ने तालाब चौक स्थित शीतला माता मंदिर में तोड़फोड़ की और चार मकानों में आग लगा दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811