Let’s travel together.

निर्वाचन आयोग कल करेगा लोक सभा 2024 की तारीखों की घोषणा

0 85

दिल्ली।  लोक सभा 2024 की तारीखों की घोषणा निर्वाचन आयोग कल शनिवार 16 मार्च को दोपहर 3 बजे करेगा. चुनाव आयोग दोपहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा जिसमें पूरे चुनावी कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी. इस बीच देश में कितने चरणों में चुनाव हो सकता है इसको लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है.

आयोग उन राज्यों में पहले चुनाव करा सकता है जिन राज्यों में गर्मी ज्यादा होती है. मुमकिन है कि पहले उन राज्यों में चुनाव हो जाए, जहां तापमान ज्यादा बढ़ता है. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना समेत राज्यो में पहले मतदान हो सकता है.

शनिवार को दोपहर तीन बजे एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. इसके साथ ही चुनाव आयोग ने बताया कि सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. इससे पहले चुनाव आयोग की शुक्रवार (15 मार्च) को करीब 45 मिनट तक बैठक हुई जिसमें चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई. आज ही नवनियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने चुनाव आयोग के मुख्यालय में कार्यभार संभाला है.
वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून, 2024 को खत्म हो जाएगा. इससे पहले नई लोकसभा का गठन होना है. जिसके लिए चुनाव आयोग शनिवार, 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान करेगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811