महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल साइंसेज़ में विज्ञान में विविधता को उत्प्रेरित करना विषय पर व्याख्यान
इंदौर। महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल साइंसेज़ ने सतत विकास के माध्यम से विज्ञान में विविधता को उत्प्रेरित करना विषय पर श्रीमती आशा दरयानी, संस्थापक, आशा कंफेक्शनरी, इंदौर के द्वारा व्याख्यान दिया गया।

आपने विद्यार्थियों को अपने स्वयं के उद्योग स्थापित करने पर विचार करने पर प्रेरित किया और उन्हें विज्ञान में करियर बनाने और विज्ञान के क्षेत्र में जागरूक करने के लिए प्रोत्साहित किया। महिलाओं को उद्योगों में बढ़ावा देने के लिए सरकार के द्वारा भी अवसर दिए जा रहे है। इस बात का भी आपके द्वारा उल्लेख किया गया।अतिथि स्वागत प्रो. सीमा शिंत्रे द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में ग्लोबल वूमेन ब्रेकफास्ट का वीडियो दिखाया गया।

विद्यार्थियों को इंडस्ट्री आशा कन्फैक्शनरी में विजिट करवाई गई।इस दौरान आशा कंफेक्शनरी के विभिन्न विभाग मैन्युफैक्चरिंग, पैकजिंग, सेल्स मार्केटिंग एंड HR में विभिन्न तकनीकी तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों से अवगत करवाया गया। कार्यक्रम में 75 विद्यार्थी शामिल थे। आभार प्रो. महिमा शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।