मेष राशि – राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आज कोई प्रभार या सम्मान मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी किसी गलती के कारण मन में भय रहेगा। अगर आप अपने भाई-बहनों से कोई मदद मांगेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। ऑनलाइन काम करने वाले लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। चंद्रमा आपकी राशि से दसम भाव में धन योग बना रहे हैं जो कारोबार व्यापार के लिहाज से अच्छा रहेगा। नौकरी में सहयोगियों और सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखें।
वृषभ राशि – सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अपनी दैनिक सुख-सुविधा की कुछ वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। लोग आपकी खुशी और कामयाबी को देखकर मन ही मन जलेंगे। परिवार के किसी सदस्य की कामयाबी से खुशी मिलेगी। कोई नया काम शुरू करना आपके लिए बेहतर रहेगा और अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करके आप अपना कोई रुका हुआ काम आसानी से पूरा कर पाएंगे।
मिथुन राशि –काम में भी सतर्क रहना होगा। वैसे आज आप घर की साज सज्जा और व्यवस्था पर विचार करेंगे और इस मामले में जीवनसाथी के मिलकर काम करेंगे। गृह निर्माण कार्य से जुड़े जातकों की कमाई आज अच्छी होगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का आपको अवसर मिल सकता है। इससे आपका सामाजिक दायरा बढेगा। मान प्रतिष्ठा का भी आप लाभ पा सकेंगे। कोर्ट कचहरी और कानूनी मामलों में आज सावधानी जरूरी है नहीे तो परेशानी हो सकती है।
कर्क राशि – रुका हुआ पैसा मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार और समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि आपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वादा किया था तो आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। अविवाहित लोगों के जीवन में आज कोई व्यक्ति आ सकता है। छात्रों को आज पढाई पर ध्यान लगना होगा, मानसिक भटकाव आपको आज विचलित कर सकता है। निवेश आपके लिए आज लाभप्रद रहेगा।
सिंह राशि –धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन आपको दूसरों की मदद बहुत सोच-समझकर करनी चाहिए, अन्यथा लोग इसे आपका स्वार्थ मान सकते हैं। नौकरी में आज अधिकारी आप पर नजर बनाए रखेंगे इसलिए अपने काम पर मन लगाए रखें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से आपको बचना चाहिए। अगर आज आप किसी को पैसा उधार देते हैं तो बिना प्रूफ के न दें। किसी कानूनी मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मिलेगी जो लाभदायक रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है।
कन्या राशि – प्रोपर्टी डीलिंग का काम करते हैं उन्हें कोई अच्छी डील मिल सकती है। घर या जमीन खरीदने के लिए जो लोग प्रयासरत हैं उन्हें आज प्रयास में सफलता मिलेगी। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपका प्रभाव और अपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम समय पर पूरा हो जाएगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। बच्चों से आपको खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से सुखद रहेगा।
तुला राशि – पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। अपनी वाणी और व्यवहार से सफलता और लाभ पाएंगे। जिन लोगों के रिश्तों में तनाव चल रहा है उनके रिश्तों में चल रहा विवाद आज दूर हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आज आप इस राशि के जातक सफलता पाएंगे। सुख साधनों की वस्तुओं पर आज आप धन खर्च कर सकते हैं। किसी निकट संबंधी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
वृश्चिक राशि –राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को कोई बड़ा मौका मिल सकता है। आपकी महत्वकांक्षा आज पूरी होगी। घर परिवार की बात करें तो आज आपको जीवनसाथी का साथ सहयोग मिलेगा और आप उन्हें शॉपिंग के लिए ले सकते हैं। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको सहयोग मिलेगा। आप अपने बच्चों के भविष्य के लिए कुछ पैसे बचाने और निवेश करने पर भी आज विचार कर सकते हैं। पिता और पैतृक संपत्ति से आपको सुख और लाभ मिल सकता है। आपके लिए सलाह है कि जोश में होश खोने वाली गलती न करें।
धनु राशि –आपके मन में दया और भावुकता बनी रहेगी और आप किसी की सहायता करके आत्म संतोष महसूस करेंगे। परिवार में आपको घर के बड़े सदस्यों से विचार करके ही आज कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना चाहिए नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते है। आप आज निवेश के द्वारा अच्छी कमाई कर पाएंगे। प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े़ जातक आज अपनी प्रतिभा का लाभ ले पाएंगे। अगर आप किसी मीटिंग में शामिल हो रहे हैं तो लोग आपकी बातों को सुनेंगे भी आपसे प्रभावित भी होंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
मकर राशि – जीवन साथी से आपको कोई उपहार मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। बिजनस के काम से आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकात है। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कोई काम आपका फंसा है तो आज वह काम पूरा हो जाएगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। शाम का समय आपके लिए रोमांटिक रहेगा, आप परिवार के साथ मनोरंजक पलों का आनंद लेंगे।
कुंभ राशि – आपके मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला रहेगा। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं तो उसके चल-अचल पहलुओं की स्वतंत्र रूप से जांच कर लें, अन्यथा बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके लिए अच्छी बात यह है कि आपको घर के वरिष्ठ सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। कारोबार मे आज कमाई अच्छी होगी। आप आज शेयर अथवा अन्य क्षेत्रों में निवेश करके भी धन कमा सकते हैं।
मीन राशि –अपने लिए सुख-सुविधा की वस्तुएं भी खरीद सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा पैसा भी खर्च करेंगे। अपने मन में चल रही बातों को किसी बाहरी व्यक्ति से साझा करने से बचना होगा, अन्यथा वह इसका गलत मतलब निकाल सकते हैं। नौकरी में आज आप कुछ यूनिक आइडिया के साथ काम करेंगे जिसका आपको लाभ मिलेगा और तारीफ भी पाएंगे। किसी परिचित व्यक्ति की सेहत को लेकर आपको थोड़ी चिंता हो सकती है।