Let’s travel together.

पहले लात-घूंसे फिर डंडों से पीटते…छीन लेते पैसे, स्टेशन के बाहर करते गुंडागर्दी; अरेस्ट

0 79

महाराष्ट्र के मुबंई में कल्याण रेलवे स्टेशन से पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ा है. यह अपराधी रेलवे स्टेशन से बाहर आने वाले यात्रियों की पिटाई करके उनके पैसे और सामान छीन लेता था. वारदात को वह अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम देता था. 4 फरवरी की देर रात भी इन अपराधियों ने एक यात्री को अपना शिकार बनाया और डंडों से उसकी पिटाई की. इसके बाद पीड़ित युवक ने पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करवाई थी. जांच नें जुटी पुलिस ने केवल पांच घंटों में एक आरोपी को ढूंढ निकाला. फिलहाल पुलिस इस आरोपी के दूसरे साथियों को पकड़ने में जुटी हुई है.

मामला मुबंई के कल्याण रेलवे स्टेशन के पुलिस थाने का है. भालचंद्र मथुरे नाम का एक व्यक्ति देवदर्शन के लिए नासिक से मुबंई आया था.दर्शन करने के बाद भालचंद्र मथुरे ने वापस अपने घर जाने के लिए ट्रेन ली थी. इस बीच 4 फरवरी की देर रात करीब 2 से ढाई के बीच भालचंद्र मथुरे कल्याण रेलवे स्टेशन पर उतरा थे.जैसे ही भालचंद्र मथुरे रेलवे स्टेशन से निकलकर थोड़ा आगे चलने लगा. वैसे ही हर्षल कदम नाम के आरोपी और उसके दो साथियों ने उसे रोक लिया. इन तीनों ने मिलकर पहले भालचंद्र की डंडे से पिटाई की और बाद में उसकी जेब में रखे 5000 रुपये और फोन छीन लिया.

करवाई शिकायत दर्ज

यात्री भालचंद्र की पिटाई और पैसे छिनने के बाद तीनों आरोपी वहां से तुरंत भाग खड़े हुए. इस दौरान जैसे ही आसपास के लोगों ने भालचंद्र की चीख-पुकार सुनी, वहां तुरंत पहुंचे. लोगों ने देखा कि भालचंद्र जमीन पर गिरा हुआ है. इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने भालचंद्र को उठाया और उसे अस्पताल जाने लगे लेकिन भालचंद्र पहले अस्पताल न जाकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाने कल्याणपुर पुलिस स्टेशन जा पहुंचा.

जांच में जुटी पुलिस

भालचंद्र ने पुलिस थाने में जाकर सारी आपबीती बताई. वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम एक्शन मोड में आ गई और करीब 5 घंटों में ही गुप्त मुखबिरों की मदद से तीनों में से एक आरोपी हर्षल को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, इस स्टेशन से लगातार चोरी और डकैती की शिकायतें मिल रही थीं. इन चोरों ने पुलिस टीम की नाक में दम कर रखा था.फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपी से पूछताछ कर उसके साथियों की जांच जारी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811