Let’s travel together.

गौहरगंज थाना प्रांगण में हुआ पुलिस जनसंवाद का आयोजन

0 277

गौहरगंज रायसेन।थाना परिसर गौहरगंज में  मुख्यमंत्री  की मंशानुरूप एवं पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों के पालन में जिला रायसेन में पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शहवाल एवम अतरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार के दिशा निर्देशन में संपूर्ण रायसेन जिले के सभी थानों में पुलिस जन संवाद का आयोजन किया गया ।

औबेदुल्लागंज अनुभाग के थाना गोहरगंज में एसडीओपी विकाश कुमार पांडे ,थाना प्रभारी गौहरगंज आर के चौधरी एवं उप जेल अधीक्षक गौहरगंज यशवंत सिंह एवम पुलिस स्टाफ की उपस्थिति में जनसंवाद का आयोजन थाना परिसर गोहरगंज में आयोजित किया गया पुलिस द्वारा आयोजित इस जनसंवाद में थाना क्षेत्र के ग्रामों के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि , बिजली विभाग, अधिवक्ता डॉक्टर, ग्राम सरपंच, शिक्षक, व्यापारी संघ के प्रमुख व्यक्ति, शिक्षक एवं छोटे-मोटे

व्यवसाय करने वाले सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए सभी वर्गों के सामान्य नागरिक, हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग उपस्थित हुए सभी गणमान्य नागरिकों से गांव एवं कस्बे की छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर चर्चा उपस्थित गणमान्य नागरिकों द्वारा आमतौर पर होने वाली समस्याएं रोड बिजली मवेशी इत्यादि के संबंध में समस्याएं बताईं प्राप्त समस्याओं के तुरंत निराकरण हेतु औबेदुल्लागंज एसडीओपी एवं थाना प्रभारी गोहरगंज द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया तथा बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या या कठिनाई परेशानी होने पर तुरंत पुलिस की सहायता लेने पुलिस के कार्यों में सहयोग करें एवं किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधियों साइबर क्राइम इत्यादि के बारे में पुलिस को सूचना दें यातायात नियमों का पालन करें दुर्घटनाओं से बचाव हेतु सुरक्षित चलें, हेलमेट लगाकर चलें, साइबर क्राइम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई कि किसी भी प्रकार के लोभ लालच में न फंसे अज्ञात फोन नंबर एवं फर्जी कॉल जालसाजी से सावधान रहें या ग्राम में किसी अपरिचित व्यक्ति के घूमने पर उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें दुर्घटना में घायल व्यक्ति की तत्काल सहायता करें एवं सूचना पुलिस को दे इत्यादि सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

पुलिस जनसंवाद के दौरान थाना गोहरगंज परिसर में हुई पुलिस जनसंवाद में कस्बा गौहरगंज ग्राम सरपंच गुड्डू भाई, ग्यासुद्दीन भाई , सरपंच दिनेश कुमार , ग्राम सरपंच चिकलोद पूरन सिंह राजपूत, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष विनीत गौर एवं मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष आरिफ मलिक,एडवोकेट सुनील धाकड़, तारिक खान , जेपी चतुर्वेदी , जनपद विनोद मैथिल, ग्राम पटेल हरिनारायण राजपूत, प्रकाश पटेल व नगर के गणमान्य नागरिक मुन्ना खान, राहत खान, मुकेश तिवारी, जयराम पटेल, आशीष गौर ,शुभम गौर, बाबूलाल, रामस्वरूप, नारायण गौर, पत्रकार प्रेम नारायण राजपूत, पन्नालाल पत्रकार, गजेंद्र साहू पत्रकार आदि दोनों समुदाय के सभी लोगों ने काफी बड़ी संख्या में पुलिस जनसंवाद में भाग लिया पुलिस अधिकारियों द्वारा आम नागरिकों को हर संभव मदद का भरोसा देने का वादा करते हुए पुलिस के कार्यों में सहयोग करने की आम नागरिकों से अपील की आम नागरिक एवं उपस्थित जन प्रतिनिधियों द्वारा भी आयोजित इस पुलिस जनसंवाद की सराहना की गई एवं बताया कि इस प्रकार के आयोजन से आम नागरिक अपनी बातें समस्या परेशानी एक ही मंच पर अच्छे से बिना झिझक के रख सकते हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811