Let’s travel together.

देसी कूलर से गर्मियों में मिलेगी राहत! घर के कबाड़ से करें तैयार बचेंगे हजारों रुपए

0 80

गर्मी का मौसम आने वाला है. लोगों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. जिसमें कूलर की सफाई और एयर कंडीशनर की सर्विस शामिल है. लेकिन बहुत से ऐसे भी लोग हैं, जिनके पास गर्मी से बचने के लिए न तो कूलर है और एसी. ऐसे लोगों के हम जुगाड़ लेकर आए हैं, जिसमें आप घर के कबाड़ से आसानी से कूलर बना सकते हैं और इसमे बहुत मामूली खर्च आएगा.

अगर आप भी घर में मौजूद कबाड़ से कूलर बनाने की सोच रहे हैं, तो यहां हम इसको बनाने की आसान ट्रिक आपको बतानें जा रहे हैं. जिसके लिए आपको नीचे बताया गया सामान इकट्ठा करना होगा और फिर इसे असेंबल करके आप अपने लिए एक मिनी कूलर तैयार कर सकते हैं.

मिनी कूलर के लिए ये सामान है जरूरी

मिनी कूलर बनाने के लिए जो सामान आपको चाहिए, उसमें एक छोटा प्लास्टिक का ड्रम, घास की एक जाली, जाली को बांधने के लिए लोहे का तार, एक छोटा फैन और पानी सप्लाई करने के लिए एक मोटर की आपको आवश्यकता होगी. फैन और पानी सप्लाई करने वाली मोटर के अलावा सभी सामान आपको घर में ही मिल जाएगा. इनको खरीदने के लिए आपके 1000 रुपए से भी कम रुपए खर्च होंगे.

कैसे तैयार करें मिनी कूलर

सबसे पहले आपको प्लास्टिक का एक छोटा ड्रम लेना होगा. इसको एक साइड से फैन के साइज में काटना होगा और दूसरी ओर खस की जाली लगाने के लिए काटना होगा. इसके बाद आपको लैग के जरिए फैन की मोटर ड्रम में लगानी होगी और दूसरी और लोहे के तार की मदद से खस की जाली लगानी होगी. इसके बाद ड्रम के ढक्कन में जाली के ऊपर छेद करके आपको ड्रम में पानी सप्लाई करने वाली मोटर लगानी होगी और उसमें पाइप लगाकर उसका दूसरा सिरा ड्रम के ढक्कन में फिट करना होगा. इसके बाद आप गर्मी में देसी कूलर इस्तेमाल कर सकते हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811