Let’s travel together.

हाइवा और दो बाइक की टक्कर:तीन की मौत

0 117

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन दमोह

जिले के हिंडोरिया कस्बे अंतर्गत एक हाईवा और दो बाइक की टक्कर में बाईक सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हिंडोरिया के निकट एक पुलिया के पास यह हादसा हुआ जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि यह कितना दर्दनाक होगा।


बाइक और बाइक सवारों के परखच्चे उड़ गए और बाइक और इसके सवार दूर जा गिरे। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर हिंडोरिया पुलिस पहुंची, जहां मृतकों की शिनाख्त जारी रही,एक मृतक कपिल अहिरवार पुत्र बलीराम अहिरवार निवासी हिंडोरिया वार्ड नंबर 11 बताया गया। अन्य दो युवकों ग्राम निमरमुंडा के अनिमेष और वंश बताए गए।


दो बाइक पर तीन युवक और सामने से गिट्टी लेकर जा रहा हाईवा (क्रमांक आर जे 44 जी ए 1018) की इस आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में हाईवा भी पुलिया से नीचे खाई में गिर गया,लेकिन न ही बाइक बची और न ही इसके सवार,जिस की जांच जारी है। एक्सीडेंट के बाद घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई जहां चर्चा यह भी थी कि दो बाइक पर तीन लोग सवार थे. बाइकों की भिड़ंत आपस में हुई है. उन्हें बचाने के चक्कर में हाईवा से टक्कर हुई वह अनियंत्रित हुआ और पुलिया के निकट पलट गया। जबकि कुछ लोगों का कहना था कि हाइवा ने दो बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अंबेडकर जयंती पर दीवानगंज ग्राम पंचायत में श्रद्धांजलि, ग्राम सभा में एजेंडा पेश,कई विभागों की अनुपस्थिति बनी चर्चा का विषय     |     सरार गांव में गैस रिसाव से लगी आग, घर का सामान जलकर राख,युवक की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना     |     बालमपुर घाटी के ऊपर भदभदा गांव के मोड पर मंगलवार सुबह आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा ड्राइवर क्लीनर घायल     |     विधायक ने ख़रोरा में अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन का किया शुभारंभ     |     विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम संकरी को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात     |     मंडीदीप में डामर सड़क निर्माण का शुभारंभ, वार्ड 13 को मिलेगा बेहतर आवागमन का लाभ     |     बाबासाहेब अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन     |     सेवा समिति ने मनाई बाबा साहेब की जयंती, समरसता दिवस के रूप में किया आयोजन     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाभियान 2026 का जिले भर में शानदार आयोजन     |     गैरतगंज-गढ़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभाओं का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811