Let’s travel together.

पिता की मौत से लगा सदमा, नींद हुई गायब… Zerodha के फाउंडर को आया ‘स्ट्रोक’

0 71

पिता की मौत के सदमे से जूझ रहे फिनटेक कंपनी Zerodha के फाउंडर नितिन कामथ को 6 हफ्ते पहले एक ‘माइल्ड स्ट्रोक’ आया था. उन्होंने ट्विटर पर इसकी डिटेल शेयर करते हुए बताया कि बीते कुछ समय में वह खराब नींद, थकान, डिहाइड्रेशन और काम के बोझ से परेशान रहे, जिसकी वजह से उन्हें ये स्ट्रोक आया.

सिर्फ इतना ही नहीं, नितिन कामथ के स्ट्रोक ने उनके चेहरे पर भी काफी असर छोड़ा. वह ना तो सही से पढ़ पा रहे थे और ना ही लिख पा रहे थे. हालांकि अब उनकी सेहत में सुधार चालू हुआ है.

स्ट्रोक की वजह से हुए लकवे के शिकार

नितिन कामथ की पोस्ट के मुताबिक, ” करीब 6 हफ्ते पहले उन्हें अचानक से एक माइल्ड स्ट्रोक आया. पिता की मौत, खराब नींद, थकान, डिहाइड्रेशन और अतिरिक्त काम का बोझ, इनमें से कोई भी एक स्ट्रोक की संभावित वजह हो सकती है. मेरे चेहरे का एक बड़ा हिस्सा लटक गया (लकवे का शिकार हो गया) जिसकी वजह से मैं ना तो पढ़ पा रहा था और ना ही लिख पा रहा था. अभी इसका हल्का असर है, लेकिन में लिख और पढ़ पा रहा हूं”

6 महीने में होगी फुल रिकवरी

नितिन कामथ ने कहा, ” मैं पहले एबसेंट माइंड था लेकिन अब काफी चीजों को सोच-समझ पा रहा हूं. मुझे पूरा ठीक होने में 3 से 6 महीने लगेंगे.”

फिट रहने के बावजूद स्ट्रोक आने से हैरानी

नितिन कामथ ने खुद को स्ट्रोक आने पर हैरानी भी जताई है. उन्होंने लिखा, ”मुझे आश्चर्य है कि मेरे जैसा इंसान जो फिट है और खुद का ध्यान रखता है, वो कैसे इसका शिकार हो गया. डॉक्टर्स का कहना है कि मुझे इसके बारे में तब जानने की जरूरत होगी जब मैं थोड़ा ठीक होउंगा. मैं थोड़ा टूट चुका हूं, लेकिन किसी तरह ट्रेडमिल पर अपने काउंट पूरे कर रहा हूं.”

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |     विद्यारंभ एजुकेशन सेरेमनी कार्यक्रम संपन्न     |     टीईटी अनिवार्यता आदेश के विरोध में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन, निर्णय पर पुनर्विचार की मांग     |     तहसील का पटवारी कई दिनों से  गायब,लोग हो रहे परेशान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811