Let’s travel together.

विदिशा नगर के तीनों मंडलों द्वारा भाजपा स्थापना दिवस पर युवा संकल्प रैली निकाली

0 470

विदिशा।भारतीय जनता युवा मोर्चा विदिशा नगर के तीनों मंडलों द्वारा भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर विदिशा नगर में ऐतिहासिक युवा संकल्प रैली का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा तीन अलग-अलग स्थानों पर एकत्रीकरण कर जुलूस के रूप में सभी कार्यकर्ता सावरकर बाल विहार पहुंचे बाल विहार से ढोल नगाड़े डीजे के साथ रैली का आरंभ हुआ रैली के पूर्व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा सभा को संबोधित किया गया ।


भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल के अध्यक्ष गौरव महेश्वरी ने बताया कि रैली सावरकर बाल विहार से आरंभ होकर माधव गंज चौराहा निकाशा तिलक चौक बंशकुली से होते हुए गांधी चौक नीम ताल पहुंची यहां पर भारत माता की आरती के पश्चात रैली संपन्न हुई इस रैली में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादौन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश

कार्यसमीति सदस्य मुकेश टंडन जिले के सभी पदाधिकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान दिनेश कुशवाह पंकज पांडे जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा देवेश मीणा भाजपा जिलामहामंत्री अनिल सोनकर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती अरुणा मांझी भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता और युवा साथीगण शामिल हुए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता अपने हाथों में भगवा ध्वज और केसरिया झंडे लेकर इस रैली में शामिल हुए भारत माता की जय कारे जय श्री राम भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के साथ आकाश गुंजायमान हो गया भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं ने सफल आयोजन के लिए युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गौरव महेश्वरी सिद्धार्थ सिंह राठौर अनुज मित्तल को बधाई दी है कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों का आभार भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष पंकज पांडे द्वारा व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |     चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान का आदेश जारी, प्रदेश के दो लाख शिक्षकों में हर्ष की लहर     |     पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध भूसा परिवहन करते ट्रक पकड़ा, न्यायालय के आदेश से गढ़ी गौशाला में कराया ख़ाली     |     केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह  चौहान 04 अप्रैल को रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का करेंगे निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811