Let’s travel together.

थाना भारकच्छ ने नहीं लिखी एफआईआर तो पीड़ित परिवार पहुंच एसपी के पास,न्याय की लगाई गुहार,जल्द हो अपराधियों पर कार्रवाई

0 143

उपेंद्र गौतम रायसेन

मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के नए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव लगातार संभागीय समीक्षा बैठक कर रहे हैं और उनमें पहुंच कर डायरेक्ट अधिकारियों से चर्चा कर अलग-अलग जिलों से फीडबैक भी ले रहे हैं। देखा जाए तो गृह विभाग की वह स्वयं समीक्षा करके वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं। सरकार चाहती है कि गरीब से गरीब लोगों को जो जहां निवास कर रहा है उसे वहीं लाभ हो हालांकि पुलिस का कार्य जन सेवा भक्ति के साथ होता दिखाई देता है लेकिन कहीं ना कहीं जिले के दूर दराज क्षेत्र में आज भी पीड़ितों को अपनी अर्जी लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के पास आवेदन लेकर आना ही पड़ता है। क्या कारण होते हैं कि उनका निराकरण उनके ही क्षेत्र के थाना प्रभारी या थाने के अधिकारी कर्मचारी नहीं कर पाते हैं। खेर जो भी हो ऐसा ही मामला रायसेन जिले के भारकच्छ थाना अंतर्गत का सामने आया है जिसमें पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शहवाल एवं कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे को आवेदन देकर न्याय की गुराह लगाई है। आवेदन में लिखा है कि किरान्ती बाई पत्नी भवानी मालवीय,हल्की बाई पत्नी प्रेम मालवीय निवासी ग्राम गोरामछबाई तहसील बाडी थाना भारकच्छ जिला रायरोन म०प्र० की होकर यह निवेदन करती हूँ अनावेदक परषोत्तम मालवीय,रामकुमार मालवीय,दीना मालवीय,मंजीत मालवीय, तन्नू मालवीय,सरीता मालवीय, द्वारा दिनांक 14.02.2024 को प्रार्थीनी के घरेलू उपयोग की लकड़ियो में आग लगा दी, जिस पर बहस होने पर अनावेदक/आरोपीगण आकर कुलाड़ी और लोहे की राड़ से जान से मारने कि कोशिश की, जिसमें प्रेम मालवीय भवानी मालवीय दोनों को सर पर कुल्हाड़ी मार और, किरान्ती बाई को हाथ में लोहे कि राड से मारा, एवं हल्की बाई को कमर पर राड से मारा। यह कि बालक अलमोल मालवीय आ० भवानी मालवीय ने 100 नम्बर पर कॉल किया, जिसमें 100 नम्बर 1 घण्टे बाद मोके पर पहूची और पुलिस इन सबको लेकर भारकच्छ थाना ले गई, जहां व्यान लिये, जिसके बाद बाडी होस्पीटल रिफर किया, वहां सिरिएस कन्डीशन होने के कारण रायसेन जिला चिकित्साल रिफर किया। रायसेन जिला चिकित्सालय से भी भोपाल एम्स होस्पीटल रिफर कर दिया, जहां भवानी और प्रेम मालवीय आई.सी.यू में भर्ती है। साथ ही पुलिस द्वारा अनावेदक / आरोपियों पर आज दिनांक तक किसी भी प्रकार कि कोई कार्यवाही नहीं की गई,2 घण्टे थाना-भरकच्छ में बिठा कर छोड़ दिया है, जिससे प्रार्थीनी के बच्चों की जान को खतरा है, जिससे सारा परिवार भयभीत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811