Let’s travel together.

एक किलोवॉट तक के घरेलू विद्युत कनेक्शनों की माह अगस्त 20 की बकाया राशि होगी माफ

0 592

-7 अप्रैल को रायसेन वनमंडल कार्यालय में आयोजित होगा राहत शिविर

रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
7 अप्रैल को मुख्यमंत्री विद्युत बिलो में राहत योजना 2022 का कार्यक्रम वनमंडल सागर तिराहा हॉल रायसेन में आयोजित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत म.प्र. शासन द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार 01 किलोवॉट तक के घरेलू विद्युत कनेक्शनों की माह अगस्त 2020 की स्थिति में बकाया राशि माफ करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना का शुभारंभ सीएम शिवराज सिंह चौहान के द्वारा सात अप्रैल को किया जाना प्रस्तावित है। सात अप्रैल को जिला मुख्यालय के वन परिसर हॉल सागर तिराहा में सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उपभोक्ताओं को दिखाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान घरेलू श्रेणी उपभोक्ताओं से निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्राप्त कर माफीनामा प्रमाण पत्रों का वितरण मंत्रीगण / सांसद / विधायक / जनप्रतिनिधियों से करवाया जाएगा। एवं जिले के समस्त वितरण केन्द्रों पर शिविरों का आयोजन कर माफीनामा प्रमाण पत्र वितरित किए जाएगें।मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत
वितरण कम्पनी लिमिटेड, रायसेन के कार्यालय महाप्रबंधक(संचालन एवं संधारण)वृत्त ने समस्त पात्र हितग्राहियों से अपील करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर योजना का लाभ उठाएं एवं माफीनामा प्रमाण पत्र प्राप्त करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811