विदिशा। भारतीय जनता पार्टी दुर्गा नगर मंडल की कामकाजी बैठक सर्किट हाउस विदिशा में संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विदिशा के विधायक मुकेश टंडन सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेंद्र सिंह भदोरिया राम नारायण विश्वकर्मा दुर्गा नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने मंडल के अंतर्गत 15 वार्ड के पार्षद एवं पदाधिकारी साथियों प्रवासी कार्यकर्ता की बैठक ली ।

विधायक मुकेश टंडन ने बैठक का उद्देश्य प्रकाश डालते हुए बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं को गांव चलो अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बूथ प्रत्येक मतदान केंद्र तक प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में पहुंचकर बूथ का निरीक्षण करना, दीवार लेखन करवाना एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता जनों का स्वागत करना, मंदिर परिसर में बैठक करना एवं वार्ड में धार्मिक स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाना ,भारत एवं राज्य सरकार द्वारा मोदी जी की योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों से संपर्क करना , ऐसे लोग जिनको लाभ नहीं मिला है उनको भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रही योजनाओं से लाभान्वित कराना एवं पार्टी द्वारा मतदाता सूची का निरीक्षण करना ,व्हाट्सएप ग्रुप बनाना संगठन अप का निरीक्षण चुनाव में जनसंघ कालीन कार्यकर्ताओं और विचार परिवार के कार्यकर्ताओं एवं नवीन जुड़े कार्यकर्ताओं से संपर्क करना बताया गया

कार्यक्रम मे मंडल के पदाधिकारी प्रशांत शर्मा मोहन यादव गोविंद बसाया संतोष रैकवार यशवंत सिंह राठौड़ आशीष मेहता सुनील साहू विकास जैन पंकज अहिरवार नेतराम किरार ,दीपक रैकवार गौरव माहेश्वरी दीप सिंह जादौन रमाकांत श्रीवास्तव गोविंद बरसैया पेजन यादव पंकज यादव राजेश मिश्रा, वर्षा श्रीवास्तव किरण प्रजापति पप्पू मंत्री लखन माझी मनोज राठौर हर प्रसाद नामदेव राजन ठाकुर दीपक कुशवाहा दीपक शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता एवं पार्षद साथी शामिल हुए कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने किया एवं आभार व्यक्त आशीष मोहता ने किया यह जानकारी भाजपा दुर्गा नगर मंडल मीडिया प्रभारी सुनील साहू द्वारा दी गई है