Let’s travel together.

वाहन फिटनेस और लाइसेंस के लिए सुबह से लोग होते रहे परेशान,शाम तक नहीं आये आरटीओ ऑफिस के क्लर्क

0 718

परिवहन अधिकारी के चेम्बर में ताला

धीरज जॉनसन दमोह

दमोह शहर से लगभग 6 किमी दूर बने आरटीओ ऑफिस में लोगों को अक्सर उनके वाहन संबंधी काम,समय पर न होने के कारण, परेशान होते हुए देखा जा सकता है।
गुरुवार को भी इस ऑफिस के काउंटर नम्बर 6 पर लोगों को पहले तो 1:30 बजे तक क्लर्क का इंतजार करते हुए देखा गया। पुनः शाम 4 बजे जायजा लिया गया तब भी काउंटर नम्बर 6 पर कोई भी उपस्थित नहीं था। इसके बाद शाम 6:30 तक यहां न तो परिवहन अधिकारी पहुँचे औऱ न ही क्लर्क।


पंचम,रियेश,प्रकाश संजू,आसिद ने बताया कि सुबह से लाइसेंस, वाहन फिटनेस इत्यादि कामों के लिए बैठे है पर कोई नहींआया,अधिकारी भी मौजूद नहीं रहे, छोटे-छोटे कामों के लिए भी यहां के चक्कर लगाने लगाने पड़ते है और यहां आकर इंतजार करना पड़ता है।


इस ऑफिस में मात्र 2 क्लर्क है, जिसमें से एक क्लर्क काउंटर नम्बर 9 पर मौजूद दिखाई  दिए, लेकिन जानकारी लेने पर पाया गया कि एक क्लर्क के पास जिम्मेदारी ज्यादा है तो दूसरे के पास कम।
इसके साथ ही यहां के शौचालय और आरटीओ के चेंबर के पास गंदगी और पान की पीक की सफाई पर प्रश्नचिन्ह लगाती प्रतीत हो रही थी जिस पर शायद विभाग का ध्यान अब तक नहीं गया है।


आश्चर्य यह है कि लोग यहां अपने काम के लिए परेशान होते रहे और अधिकारी कुछ लोगों के साथ शाम को दमोह-सागर मार्ग पर टोल टैक्स नाका के पास, बम्होरी टिगड्डा पर वाहन चैकिंग में व्यस्त रहे।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811