Let’s travel together.

सरकारी गोदाम पहुंचने से पहले ही बाइक सवार ने उड़ाया गरीबों को बंटने वाला चावल, वीडियो वायरल..

0 52

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में गरीबों को बंटने वाला सरकारी चावल गोदाम पहुंचने से पहले ही बाइक सवार लेकर चला गया। भाजपा नेता ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। पीडीएस का चावल ट्रांसपोर्टर और ड्राइवर की मिलीभगत से सोसाइटी तक पहुंचने से पहले ही बाइक सवार लेकर चले जाते हैं। इसकी सूचना एसडीम और तहसीलदार को भी दे दी गई है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सरकारी वेयरहाउस गोदाम पर पहुंचने से पहले ही चावल की बोरियां गायब की जा रही हैं। खरगोन के भीकनगांव थाना क्षेत्र के टेमला गांव में खंडवा से पीडीएस के चावल का ट्रक स्थानीय वेयरहाउस पहुंचने से पहले ही रास्ते में कालाबाजारी का शिकार हो गया है। कई दिनों से भाजपा के नेता हरीश छिपा को इसकी शिकायत मिल रही थी उन्होंने उसका वीडियो भी बनाया है।

हरीश को सूचना मिली थी कि खंडवा की तरफ से पीडीएस का सरकारी चावल खरगोन जा रहा है। जिसके बाद हरीश ने ट्रक का पीछा किया और जब ट्रक अचानक सड़क पर रुका तो हरीश ने वीडियो चालू की कुछ देर बाद एक बाइक सवार आया और चावल से भरी बोरी को बाइक पर रखकर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। ट्रक ड्राइवर ने खुद चावल से भरी बोरी बाइक सवार को सौंपी थी। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए एसडीएम बीएस और तहसीलदार रविंद्र चौहान ने कृषि उपज मंडी स्थित गोदाम का निरीक्षण किया और खाद निरीक्षक को कार्रवाई के लिए निर्देश दे दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

35 करोड़ का गेहूं बना 150 करोड़ का ज़हर!रायसेन के वेयरहाउस में सड़ता रहा अनाज, करोड़ों रुपए फूंककर भी नहीं बचा पाए अधिकारी     |     रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक लगेगा राष्ट्रीय स्तर का ‘उन्नत कृषि मेला, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     गेहूं खरीदी में व्यापारियों का हित साध रही है सरकार,किसानों को एक एक दाने का समर्थन मूल्य मिले,किसान डिफाल्टर होने की कगार पर-अजय सिंह     |     नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811