Let’s travel together.
nagar parisad bareli

झोपड़ी में रहने वाले ने 12 लाख का कर्ज लेकर जीती विधायकी, अब खरीदी 30 लाख की नई कार

0 18

रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम की सैलाना विधानसभा से 12 लाख का कर्ज लेकर विधायकी जीतने वाले कमलेश्वर डोडियार एक बार फिर सुर्खियों में हैं। डोडियार बेहद गरीब परिवार से हैं और झोपड़ी में रहते हैं। एक समय था विधानसभा चुनाव जीतने के बाद डोडियार 300 किमी बाइक चलाकर पहली बार भोपाल विधानसभा पहुंचे थे। लेकिन विधायक बनने के 2 महीने बाद ही उन्होंने 30 लाख रुपये की नई कार खरीदी है। अब स्थानीय लोग उन्हें कार वाले विधायक जी कहकर बुला रहे हैं।

हर जगह बाइक से जाना संभव नहीं

विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने 30 लाख रुपये की नई कार खरीदी है, जिसमें 24 लाख रुपये का बैंक से लोन लिया और 6 लाख नकद जमा कराए हैं। 6 लाख रुपए उन्होंने दोस्तों से की मदद से इकट्ठा किए थे। उन्होंने कहा कि सैलाना विधानसभा क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र है। ऐसे में हर जगह बाइक से जाना संभव नहीं है। इसलिए उन्होंने कार खरीदी है।

12 लाख का कर्ज लेकर लड़ा चुनाव

डोडियार ने 12 लाख का कर्ज लेकर चुनाव लड़ा था। उन्होंने कांग्रेस के विधायक हर्ष विजय गेहलोत को 4 हजार 618 वोटों से हराया। चुनाव नतीजों के दौरान भी कमलेश्वर की माता जी मजदूरी पर गई थी। हालांकि जीत हासिल करने के बाद कमलेश्वर ने अपनी मां को मजदूरी करने से मना कर दिया है। विधायक बनने के बाद कमलेश्वर डोडियार ने अंग्रेजी में शपथ ली। सूट बूट में बेहद गरीब परिवार के विधायक ने अंग्रेजी में शपथ ग्रहण कर शिक्षा के प्रति अपनी सजगता का परिचय दिया था।

भारतीय ट्राइबल पार्टी के पहले विधायक है कमलेश्वर डोडियार

बता दें कि कमलेश्वर डोडियार मध्य प्रदेश विधानसभा के पहले विधायक है जो भारतीय ट्राइबल पार्टी से आते हैं। उन्होंने JNU से पढ़ाई की है। वो बेहद गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। उनके परिवार का गुजर बसर मजदूरी करके चलता है। खुद भी मजदूरी करते थे।  डोडियार उस समय चर्चा में आए थे जब वो 300 किमी बाइक चलाकर पहली बार भोपाल विधानसभा पहुंचे थे। उनके घर के आर्थिक हालात खराब है। वे अपने परिवार के साथ टीन की चादर वाले घर में रहते हैं।

कमलेश्वर 4618 वोटों से विधानसभा चुनाव में जीते दर्ज की थी

कमलेश्वर 2013 से ही विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ते आ रहे हैं लेकिन उन्हें सफलता 2023 में मिली। बता दें, कमलेश्वर 4618 वोटो से विधानसभा चुनाव जीते हैं। उन्हें 71219 वोट मिले, जबकि, कांग्रेस के हर्ष विजय गहलोत को 66601 वोट मिले थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811