Let’s travel together.

बेलगाम हे यात्री बसों की रफ्तार, आये दिन होते हे हादसे

0 109

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौड़ने वाली यात्री बसों की अंधी रफ्तार बेलगाम हो चुकी है जबकि अनेक बार दुर्घटना घटित होने के बाद भी जिला परिवहन अधिकारी को सुध लेने की फुर्सत नहीं मिल पा रही है।
जानकारी के अनुसार इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौड़ने वाली यात्री बसों की गति बेलगाम हो चुकी है इसके साथ ही बसों की अपनी रेसिंग भी किसी से छिपी नहीं है बसों की अंधी रफ्तार से हमेशा ही अनहोनी का खतरा बना रहता है हालांकि इस अंधी रफ्तार से हमेशा बसें दुर्घटना ग्रस्त हो जाती है जबकि इस मार्ग पर अनगिनत यात्री बसों की दौड़-भाग लगी रहती है जिससे यात्रियों की जान का खतरा भी बढ़ जाता है क ई बार दुर्घटना में लोगों की जान भी चली जाती है परन्तु अंधी रफ्तार दौड़ने वाली बसों की रफ्तार से थानों की पुलिस भी बेफिक्र बनी हुई है अंधी रफ्तार दौड़ने वाली बसों पर पुलिस भी शिकंजा कसने से कतराती दिखाई देती है तथा पुलिस मात्र दुपहिया चारपहिया वाहनोंके हेलमेट सीटबेल्ट की जांच पड़ताल तक सीमित होकर रह गई है जहां तक परिवहन विभाग की बात है तो जिला परिवहन अधिकारी को अंधी रफ्तार दौड़ने वाली बसों पर लगाम लगाने की फुर्सत ही नहीं मिल पाती है जबकि इस स्थल पर सबसे व्यस्ततम क्षेत्रों में हेडगेवार कालोनी रेलवे स्टेशन चौराहा गुलगांव चौराहा अत्यधिक व्यस्ततम क्षेत्र माने जाते हैं अनेक बार इन क्षेत्रों में दुर्घटना घटित होने से लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं इन व्यस्ततम क्षेत्रों में भी बसों की रफ्तार कम न होने से लोगों को अपनी जान का खतरा बना रहता है । और तो और लोगों की जान का खतरा तब और बढ़ जाता है जब बसे सवारी उतारने बैठाने सड़कों के बीचोंबीच खड़ी हो जाती है जिससे बसों की आड़ के कारण अन्य वाहनों के दिखाई न देने से लोग परेशानी उठाते दिखाई दे जाते हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811