Let’s travel together.

कालातीत कृषकों से शिविरों में सहकारी ऋणों की वसूली

0 463

रायसेन। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायसेन द्वारा बैंक शाखाओं एवं उनसे सम्बद्ध पैक्सों और पैक्स अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में वसूली शिविरों के माध्यम से ऋणी कृषक सदस्यों को कालातीत राशि जमा कर शासन की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया जाकर कालातीत राशि वसूल की जा रही है।


प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित,रायसेन श्री आकाशदीप चौहान ने बताया कि श्री अरविंद दुबे, कलेक्टर जिला रायसेन एवं बैंक प्रशासक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायसेन की अध्यक्षता में 03 फ़रवरी को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में सहकारी ऋणों की वसूली हेतु आयोजित समीक्षा बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), उपायुक्त सहकारिता जिला रायसेन, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिये गये थे।

श्री चौहान ने बताया कि इसी परिपेक्ष में बैंक द्वारा विभिन्न प्रयोजनों हेतु वितरित कृषि/अकृषि ऋणों के कालातीत सदस्यों से कालातीत राशि की वसूली हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) / तहसीलदार, प्रशासक, पैक्स (समस्त), बैंक मुख्यालय स्तर पर नियुक्त नोडल अधिकारियों, शाखा प्रबंधक एवं संबंधित संस्था के समिति प्रबंधकों से समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से माह फरवरी 2024 में प्रतिदिवस बैंक शाखाओं एवं उनसे सम्बद्ध पैक्सों और पैक्स अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में वसूली शिविरों के माध्यम से ऋणी कृषक सदस्यों को कालातीत राशि जमा कर शासन की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया जाकर कालातीत राशि वसूल की जा रही है।

जिसमें कालातीत ऋणी सदस्य भी शिविरों में कालातीत राशि जमा करने हेतु आकर्षित हो रहे है ताकि कालातीत सदस्य भी नियमित/चालू कृषक होकर लाभान्वित हो सके एवं इन वसूली शिविरों से बैंक हित में सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त हो रहे है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811