Let’s travel together.

अतिथि शिक्षकों ने अपनी वेतन मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा

0 68

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

अतिथि शिक्षकों का वेतन इन दिनों खटाई में पड़ने से उनके परिवार का भरण-पोषण मुश्किल में पड़ गया है इस वेतन की मांग को लेकर अतिथि शिक्षक संघ मप्र ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।
जानकारी के अनुसार विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कराने वाले अतिथि शिक्षक जिन्हें सरकार नपा-तुला वेतन देकर कार्य करा रही है तथा कम वेतन में भी अतिथि शिक्षक अपने काम को अंजाम देने में जुटे हुए हैं बावजूद इसके इन शिक्षकों के सामने वेतन के लाले पड़े हुए हैं तथा वेतन की मांग को लेकर भटकने पर मजबूर हो चुके हैं इन शिक्षकों को लगभग छः महीने से वेतन के लाले पड़े हुए हैं इस वेतन मांग को लेकर अतिथि शिक्षक संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा है ।

ज्ञापन में कहा गया है कि महापंचायत के बिंदुओं का आदेश शीघ्र जारी किया जाये।मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अतिथि शिक्षकों का अनुभव के आधार पर भविष्य सुरक्षित किया जाये ।शेष अतिथि शिक्षकों के लिए विभागीय परीक्षा का प्रावधान किया जाए।शिक्षण सत्र वर्ष 2023-2024 वर्तमान में जो भी अतिथि शिक्षक नवीन भर्ती पदोन्नति एवं स्थानांतरण प्रकिया से बाहर किए जा रहे हैं उस प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए एवं जो अतिथि शिक्षक बाहर हो चुके हैं उन्हें दूसरे विद्यालयों में रिक्त पदों पर समाहित किया जाये। इस मामले में अतिथि शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोहर शर्मा ने बताया कि हम सभी अतिथि शिक्षक शासन के निर्देश पर ईमानदारी से अपने कार्य को पूरा करते हैं तथा परन्तु हमारे सामने वेतन के लाले पड़े हुए हैं लगभग चार-पांच महीने से हम वेतन के लिए भटकने पर मजबूर हो चुके हैं जिससे हमारे सामने हमारे परिवार के भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है । हमने अपने वेतन की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन मुख्यमंत्री जी के नाम सौंपा है इस के साथ ही अन्य मांगों पर भी शासन का ध्यान आकर्षित कराया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के मन की बात का उप मुख्यमंत्री ने किया श्रवण     |     जरा -सी वर्षा से भोपाल मार्ग हुआ बंद , पचासों वाहनों सहित एम्बुलेंस फंसी     |     जनगणना 2027 : मध्य प्रदेश में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) का कार्यसफलतापूर्वक पूर्ण     |     हरदा में लहरा रही चिया सीड्स की फसल, किसानों ने बताया ‘सफेद सोना’     |     सिविल अस्पताल सरदारपुर में रक्तदान महादान शिविर सम्पन्न , ब्लड बैंक संचालन की शुरुआत     |     बेटी के शिक्षित होने से पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है- रूचिवर्धन मिश्रा      |     गुंजी में डीपी पर बैठे तीन मोरों की मौत के बाद फिर दिखे दो मोर, ग्रामीणों का दावा- पालतू हैं, डीएफओ ने बताया- घर के आसपास घूमते थे     |     215 दिव्यांगजनों को मौके पर मिले कृत्रिम हाथ-पैर, कोलकाता की दिव्यांग टीम का मंच पर हुआ सम्मान     |     नीट पेपर विरोध में एनएसयुआई,राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार पर लगाए आरोप     |     सांकरा में भी विकास की ओर बढ़ाया हीरा ग्रुप ने हाथ ,विभिन्न विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811