Let’s travel together.

4 फरवरी को अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा जिला इकाई रायसेन करेगी राज्यमंत्री नरेंन्द्र शिवाजी पटेल का सम्मान

0 76

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा जिला इकाई रायसेन के तत्वावधान में कल 4 फरवरी को शाम 6 बजे किरार भवन बरेली में मध्यप्रदेश सरकार के राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। किरार क्षत्रिय महासभा द्वारा हमेशा समाज को किसी भी सामाजिक क्षेत्र में गौरवान्वित करने पर सम्मानित किया जाता है ।किरार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री भबूत सिंह खूते ने बताया कि 4 फरवरी को समाज के वरिष्ठ लोगों द्वारा निर्णय लिया गया है कि उदयपुरा विधानसभा से विधायक निर्वाचित होकर मध्यप्रदेश शासन में मंत्री बनकर समाज को गौरवान्वित करने पर नरेंद्र शिवाजी पटेल को किरार भवन बरेली में 6:00 बजे समाजिक लोगों के बीच में सम्मानित किया जाएगा | अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा जिला इकाई रायसेन ने समाज बंधुओ से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने की अपील की है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811