Let’s travel together.

धरसीवा क्षेत्र को गाँजागढ़ बनाने में लगे नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्यवाही

0 240

ट्रक दुपहिया सहित 4 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
धरसीवा क्षेत्र को गाँजागढ़ बनाने में लगे नशे के सौदागरों पर पुलिस ने अब तक कि बड़ी कार्यवाही करते हुए एक ट्रक दुपहिया वाहन व 5 मोबाइल सहित 4 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।
जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में एण्टी क्राईम सायबर यूनिट एवं धरसीवा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत गिरौध आयुष पेट्रोल पंप पास के पास दबिश देकर गांजा तस्करों को ट्रक ओर वाइक से गांजा बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया पुलिस ने आरोपी (01) पिन्टु यादव पिता कमल यादव उम्र 31 साल निवासी बरगुनिया थाना कटोरिया जिला बांका बिहार। (02) संजू उईके पिता सिलिप उईके उम्र 25 निवासी उरला आवास योजना कालोनी थाना उरला जिला रायपुर। (03) सूरज वर्मा पिता संतराम वर्मा उम्र 26 साल निवासी बीरगांव संतोष नगर थाना उरला जिला रायपुर। (04) राजेश सेन पिता लक्ष्मण सेन उम्र 36 साल निवासी राजेन्द्र नगर बजरंग मंदिर के पास उरला थाना उरला जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 06 किलो 100 ग्राम गांजा, बिक्री रकम 20,500/- रूपये तथा 05 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त 01 ट्रक वाहन क्रमांक सीजी/04/एमएफ/2440 तथा 01 नग दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी/04/एनयू/3440 जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 45/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया ।
गिरफ्तार आरोपियों से इस काले व्यवसाय के सप्लाई चैन में जुड़े अन्य आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा गांजा को उडीसा के जिला खुर्धा निवासी गोविंद चंद्र रथ से लाना बताया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना धरसींवा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उडीसा के जिला खुर्धा रवाना होकर आरोपी गोविंद चंद्र रथ की पतासाजी करते हुए उसे पकड़ कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा गांजा को गिरफ्तार आरोपियों को बिक्री करना बताया गया। जिस पर आरोपी गोविंद चंद्र रथ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

(01) पिन्टु यादव पिता कमल यादव उम्र 31 साल निवासी बरगुनिया थाना कटोरिया जिला बांका बिहार
(02) संजू उईके पिता सिलिप उईके उम्र 25 निवासी उरला आवास योजना कालोनी थाना उरला जिला रायपुर।
(03) सूरज वर्मा पिता संतराम वर्मा उम्र 26 साल निवासी बीरगांव संतोष नगर थाना उरला जिला रायपुर।
(04) राजेश सेन पिता लक्ष्मण सेन उम्र 36 साल निवासी राजेन्द्र नगर बजरंग मंदिर के पास उरला थाना उरला जिला रायपुर।

(05.) गोविंद चंद्र रथ पिता उमा प्रशन उम्र 45 साल निवासी ग्राम बोलागाढ़ जगरनाथ मंदिर के पास थाना बोलागाढ़ जिला खुर्धा उडीसा।
कार्यवाही में निरीक्षक शिवेन्द्र राजपूत थाना प्रभारी धरसींवा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्र.आर. संदीप दीक्षित, राधाकांत पाण्डेय, वीरेन्द्र भार्गव, आर. अविनाश देवांगन, रवि तिवारी, विकास क्षत्री, राहुल शर्मा, तुकेश निषाद, रवि प्रभाकर तथा थाना धरसींवा से उप निरीक्षक रामनाथ खुरश्याम एवं सउनि. कौशल मिर्झा की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811