Let’s travel together.

व्यास तहखाने में पूजा-पाठ से मुस्लिम पक्ष नाराज, Varanasi में आज जुमे की नमाज को लेकर बढ़ाई गई सतर्कता

0 218

ज्ञानवापी मस्जिद में स्थित व्यासजी के तहखाने में पूजा-पाठ शुरू होने से मुस्लिम पक्ष में नाराजगी देखने को मिल रही है। ऐसे में नाराज मुस्लिम समाज ने आज यानी शुक्रवार को बंद बुलाया है। अंजुमन इस्लामिया मस्जिद कमेटी ने जिला कोर्ट के फैसले का विरोध करना शुरू कर दिया है। सबसे पहले अंजुमन इस्लामिया मस्जिद कमेटी ने तहखाने में पूजा के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया था और अब शुक्रवार को यानी आज के दिन मुसलमानों से अपनी दुकानें बद रखकर विरोध जताने की अपील की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अंजुमन इस्लामिया मस्जिद कमेटी ने प्रेस रिलीज जारी कर वाराणसी जिले के मुसलमानों से अपील की है कि वो ज्ञानवापी परिसर में पूजा-पाठ की इजाजत देने के विरोध में अपनी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रखें। कमेटी ने जिला अदालत के आदेश को प्रशासन द्वारा तुरंत लागू करने पर भी सवाल उठाए हैं। फिलहाल, अंजुमन इस्लामिया मस्जिद कमेटी ने लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की है। कमेटी ने कहा है कि जुम्मे की नमाज को अपनी नियत जगह पर पढ़ें और बेवजह नमाज के लिए भीड़ ना लगाएं।

जुमे की नमाज को लेकर बढ़ी सतर्कता 
वाराणसी में शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर सतर्कता बरती जा रही है, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल फ्लैग मार्च कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। दशाश्‍वमेध क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) प्रज्ञा पाठक ने बताया कि वाराणसी में शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर सतर्कता बरती जा रही है, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल फ्लैग मार्च कर रही है। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में बड़ी संख्या में लोग शुक्रवार की नमाज अदा करते हैं। वाराणसी की एक अदालत द्वारा ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने में देवी-देवताओं की पूजा की अनुमति दिए जाने के मद्देनजर पुलिस एहतियातन सावधानी बरत रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811