Let’s travel together.

‘आपका पसंदीदा ऐप काम कर रहा है’, Paytm फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने दिलाया भरोसा

0 117

फिनटेक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस पिछले दो दिनों से चर्चा में है। रिजर्व बैंक ने हाल ही में पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस की अनुषंगी पेटीएम पेमेंट बैंक के ऊपर बड़ी कार्रवाई की है। उसके बाद से कंपनी का शेयर लुढ़कता जा रहा है। इस बीच पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने निवेशकों और ग्राहकों को भरोसा दिलाने का प्रयास किया है।

पेटीएम फाउंडर ने सोशल मीडिया पर कहा

पेटीएम फाउंडर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि पेटीएम ऐप 29 फरवरी के बाद भी सही से काम करता रहेगा। उन्होंने लिखा- सभी पेटीएम करने वालों के लिए, आपका पसंदीदा ऐप काम कर रहा है और 29 फरवरी के बाद भी सामान्य तरीके से काम करता रहेगा। मैं पेटीएम की टीम के सभी सदस्यों के साथ आपके समर्थन के लिए आपको सैल्यूट करता हूं। हर चुनौती का समाधान होता है और हम सारे अनुपालन के साथ देश की सेवा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि पेमेंट इनोवेशन और वित्तीय सेवाओं के समावेश के मामले में भारत आगे भी वैश्विक स्तर पर सराहना पाता रहेगा। उन्होंने कहा कि भुगतान के नए तरीकों और वित्तीय सेवाओं के समावेश के मामले में ‘पेटीएम करो’ सबसे बड़ा चैंपियन बना रहेगा। आपको बता दें कि ‘पेटीएम करो’ पेटीएम की टैगलाइन है। नोटबंदी के बाद से पेटीएम के सारे कैंपेन इसी टैगलाइन के इर्द-गिर्द डिजाइन किए गए हैं।

नए लो लेवल पर पेटीएम शेयर

दूसरी ओर शेयर बाजार में पेटीएम के शेयरों में भारी बिकवाली जारी है। पेटीएम का शेयर आज लगातार दूसरे दिन 20 फीसदी गिरा हुआ है। आरबीआई ने पेटीएम के ऊपर लिए गए एक्शन की जानकारी 31 जनवरी को बाजार बंद होने के बाद दी थी। उसके बाद बजट वाले दिन जैसे ही बाजार खुला, पेटीएम के शेयर पर लोअर सर्किट लग गया। आज भी बाजार खुलते ही इसके भाव पर 20 फीसदी का लोअर सर्किट लग गया। दो दिनों में पेटीएम का शेयर 40 फीसदी गिरकर 487.20 रुपए पर आ गया है, जो पिछले एक साल का नया निचला स्तर है।

RBI ने की थी कार्रवाई

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बुधवार को पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी। केंद्रीय बैंक ने कहा था कि बैंक कई नियमों का उल्लंघन कर रहा है। आरबीआई ने कस्टमर के खतों में पैसा जमा करने पर रोक लगा दी थी। साथ ही वॉलेट, फास्टटैग और एनसीएमसी कार्ड में टॉप अप को भी रोक दिया था। हालांकि, सभी कस्टमर्स को पैसा निकालने की अनुमति दी गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस सेवा दल ने निकाली रैली किया ध्वाजारोहण      |     सूखा करार मे बडे स्तर पर चल रहे वेश्यावृत्ति को लेकर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के नाम सौंपा ज्ञापन      |     लूट की वारदात करनेवाले लुटेरों को तत्काल पकडऩे मे पुलिस को मिली बडी सफलता     |     लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811