Let’s travel together.

रोहन बोपन्ना बने ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन, पहली बार खिताब जीतकर रचा इतिहास

0 152

भारत के दिग्गज टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना का सपना आखिर सच हो गया है. बोपन्ना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में मेंस डबल्स का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया और साथ ही अपना इंतजार भी खत्म कर दिया. शनिवार 27 जनवरी को मेलबर्न पार्क में हुए फाइनल में बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियन पार्टनर मैथ्यू एब्डेन ने इटली के सिमोन बोलैली और आंद्रे वावासोरी की जोड़ी को 7-6, 7-5 से हराते हुए खिताब अपने नाम कर लिया. इसके साथ ही बोपन्ना ने अपने करियर में पहली बार मेंस डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया. इतना ही नहीं, 43 साल की उम्र में ये खिताब जीतकर उन्होंने रिकॉर्ड कायम कर दिया. वो ग्रैंड स्लैम में मेंस इवेंट का कोई भी खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए.

पिछले साल यूएस ओपन के फाइनल में बोपन्ना और एब्डेन को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन नए साल के पहले ग्रैंड स्लैम में ही इस जोड़ी ने खिताब जीतकर शानदार शुरुआत की. 2003 में अपना प्रोफेशनल करियर शुरू करने वाले बोपन्ना को लंबे समय से मेंस डबल्स में ग्रैंड स्लैम खिताब का इंतजार था लेकिन कभी भी वो इसमें सफल नहीं हो पाए थे. उनके करियर में इकलौता ग्रैंड स्लैम 2017 में आया था, जब उन्होंने फ्रेंच ओपन में मिक्स्ड डबल्स का टाइटल जीता था.

दमदार अंदाज में मिली जीत

मेलबर्न पार्क में हुए इस फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की इस जोड़ी को जीत हासिल करने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी. टूर्नामेंट में सेकेंड सीड इस जोड़ी को पहले सेट में थोड़ी टक्कर मिली लेकिन टाई ब्रेकर में उन्होंने इटैलियन जोड़ी को रोक दिया. दूसरा सेट भी टाई-ब्रेकर की ओर जाता हुआ दिख रहा था लेकिन 5-5 की बराबरी के बाद बोपन्ना और एब्डेन ने बोलैली-वावासोरी की सर्विस ब्रेक करते हुए जीत की ओर कदम बढ़ाया. फिर अगले ही गेम में बोपन्ना-एब्डेन ने अपनी सर्विस पर खिताब जीत लिया.

बोपन्ना के लिए शानदार हफ्ता

इस जीत के साथ ही बोपन्ना ने अपने लिए इस हफ्ते का शानदार अंत किया. ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचते ही ATP रैंकिंग में पहली रैंक पक्की कर ली थी. इसके साथ ही वो नंबर-1 रैंक तक पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए थे. इसके एक दिन बाद ही उन्हें भारत सरकार ने पद्म श्री अवॉर्ड देने का ऐलान किया. अब उन्होंने पहली बार मेंस डबल्स का खिताब जीतकर अपना इंतजार भी खत्म किया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |     खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811