मुरैना: मुरैना जिले में फायरिंग की घटनाएं नहीं थम रही हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री सोनेराम पचौरी के घर पर बदमाशों ने फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि गोली खिड़की के शीशे को तोड़कर घर में घुस गई। हादसे में घर के अंदर सो रहे कांग्रेस नेता सोनेराम पचौरी बाल बाल बचे।
फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना बीटीआई रोड कमिश्नर कॉलोनी की है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घटना की जांच शुरु की। कांग्रेस नेता सोनेराम पचौरी का ट्रांसपोर्ट का काम है। बीते दिनों पहले भी कांग्रेस नेता के ट्रॉलों से 8 बैट्रियां चोरी हुई थी।