मेष राशि – दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। इस राशि के जो लोग ब्यूटी पार्लर का काम करते हैं उनको आज बड़ा मुनाफा होने वाला है । कला से जुड़े लोग आज सोशल मीडिया के जरिये अपनी स्किल को सुधारने में बिजी रहेंगे, जो छात्र विज्ञान की फील्ड से जुड़े हैं उन्हें आज ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। शाम को परिवार के साथ डिनर का आनंद लेंगे।
वृष राशि – सोशल मीडिया पर कुछ अंजान लोगों से आपकी बात होगी, जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा । साथ ही भाई से बिगड़े हुए रिश्ते मजबूत बनेगें। पत्रकारिता कर रहे लोगों की तारीफ होगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। इस राशि के जो लोग बैंक में जॉब करते हैं उनका काम समय से पहले पूरा हो जायेगा।
मिथुन राशि – जो फैशन डिजाइनर हैं आज उनके दिमाग में कुछ नए और अच्छे डिजाइन आएंगे, जो लोग एक्टिंग फील्ड से हैं आज वह अपने फैंस को एंटरटेन करेंगे, समाज में आपकी प्रशंसा भी होग। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें।
कर्क राशि – लंबे समय से अटका हुआ काम घर के किसी बड़े के द्वारा पूरा हो जायेगा। इस राशि के जो लोग जिम ट्रेनर हैं, उन्हें आज नई अपॉर्चुनिटी मिलने के योग है। महिलाएं आज घर पर कुछ नया और अच्छा बनाने की कोशिश करेंगी और जीवनसाथी आपकी बनाई हुई डिश की तारीफ करेंगे ।
सिंह राशि – मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रो को कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा और सिनियर डॉक्टर्स का सहयोग मिलेगा जो व्यक्ति राजनीति में है उनका समाज में नाम बढ़ेगा, लोग आपसे प्रेरणा लेंगे, जिन लोगों की किराने की दुकान है उन्हें आज आर्थिक लाभ होगा । लवमेट आज आपनी लड़ाई खत्म कर नई शुरुआत करेंगें ।
कन्या राशि – कारोबार में लंबे समय से चलती आ रही समस्याओं का हल मिलेगा। महिलाओं को परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे । आज बच्चे अपनी माता से कुछ अच्छा सीख सकते हैं, जो भविष्य में उनके बहुत काम आएगा । इस राशि के नव विवाहित लोगों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है
तुला राशि – जो कपड़े का बिज़नेस करते हैं उन्हें उम्मीद से अधिक फायदा होगा, काम की गति बढ़ेगी। आज आपको कोई धार्मिक काम करने का मौका मिलेगा। जो लोग प्रॉपर्टी का बिज़नेस करते हैं उन्हें अच्छी डील मिलेगी। नौकरी कर रहे लोगो को आज नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा, बॉस आपकी तारीफ भी करेंगे ।
वृश्चिक राशि – जिन लोगों की मेडिकल स्टोर की दुकान है उन्हें आज मुनाफा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। बच्चों की खिलखिलाहट से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात शेयर करने में आप को राहत महसूस होगी। आज किसी रिश्तेदार से फोन पर कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।
धनु राशि – जो लोग प्राइवेट जॉब कर रहे हैं वे अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएंगे । करोबार में बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में किसी अच्छे वकील से राय लेना फायदेमंद रहेगा।
मकर राशि – आर्थिक स्थिति अच्छी होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें। इस राशि वाले छात्रों को सफलता मिलेगी। ऑफिस के सहकर्मी आपको अन्य दिन की अपेक्षा अधिक समझेगें और आपके कार्यों में आपकी सहायता करेंगे । इस राशि के जो लोग फोटोग्राफर हैं आज उनको अपनी स्किल्स को और अच्छा करने का मौका मिलेगा।
कुंभ राशि – जो पैसा काफी दिनों से फसा हुआ था आज आपको मिल जाएगा। घर के किसी कार्य को पूरा करने में जीवनसाथी की मदद मिलेगी । इस राशि के बिल्डर को अपनी मेहनत का फायदा जरूर मिलेगा। पारिवारिक काम की वजह से आपको यात्रा करनी पड़सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन काफी अच्छा है ।
मीन राशि – मन मुताबिक फल प्राप्त होगा। बॉस आपके काम से खुश रहेंगे, प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। इस राशि के जो छात्र कॉमर्स की फील्ड से हैं आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। ध्यान लगाकर पढ़ाई करें, सफलता प्राप्त होगी। महिलाएं आज अपने चेहरे का ख्याल रखने में ज्यादा बिजी रहेंगी।