Let’s travel together.

तीन सदी पुराना है आस्था का केन्द्र मां विजयासन माता मंदिर

0 586

मन में श्रद्धा और विश्वास हो तो दर्शनमात्र से संतानहीन दंपत्ति को होती है संतान प्राप्त

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

स्वास्थ्य लाभ एवं मनोकामना दर्शन मात्र से मिल जाती है मन में श्रद्धा और विश्वास हो तो दर्शनमात्र से संतानहीन दंपत्ति को संतान प्राप्त हो जाती है। ऐसा ही प्रसिद्ध स्थान सिलवानी नगर में स्थित है। माँ विजयासन माता का मंदिर जोकि तीन सदी पुराना बताया जाता है। कुछ बर्षो पूर्व इस मंदिर का जीर्णोद्धार एवं माता की सुंदर आकर्षक प्रतिमा एवं शिव परिवार की स्थापना की गई है।


रायसेन जिला मुख्यालय से मात्र 90 किलोमीटर की दूरी पर सिलवानी की घनी आबादी के मध्य स्थापित इस मंदिर का इतिहास उस समय का बताया जाता है जब कि क्षेत्र में वाहन एवं यातायात हेतु यहां के वाशिंदे घोड़ा, बैलगाड़ी आदि संसाधनों का उपयोग करते थे। बुजुर्ग बताते है कि लगभग तीन शताब्दी पूर्व निकटतम विदिशा जिले के गंजबासौदा नगर के कपूर परिवार माता का भक्त था। परंतु संतानहीन होनेे के कारण प्रायः दुःखी रहता था। तब माँ विजयासन की प्रेरणा से कपूर परिवार की तीसरी पीढ़ी के शिवनंदन कपूर घोड़े की सवारी कर सिलवानी आये तथा माँ विजयासन का मंदिर ढ़ूंढने पर मंदिर नहीं मिला, तब कुछ दिन रूकने पर माँ विजयासन की प्रेरणा से एक कचरे फेंकने के स्थान की सफाई करवाने पर माँ की पांच पिण्डियां प्रकट हुई उनके दर्शन मात्र से शिवनंदन कपूर के घर में पुत्र की किलकारियां गूंजी। तब उस स्थान पर चबूतरा बनबाकर कपूर खानदान के साथ अन्य धार्मिक अस्तिकों ने भी माँ की पूजा अर्चना आरंभ कर दी। कपूर परिवार की तीसरी पीढ़ी के बारिस बद्रीनारायण कपूर धर्मपत्नि कृष्णावती द्वारा बसंत पंचमी 23 जनवरी 1988 को चबूतरे का जीर्णोद्वार एवं मढ़िया की स्थापना की गई थी तब से अनवरत बसंत पंचमी को माँ विजयासन का जन्मदिवस श्रद्धालुओं द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है।


भक्तों की श्रद्धा और आस्था तथा उत्साह के चलते छोटी सी मढ़िया बड़े मंदिर का रूप ले चुकी है। भक्तों द्वारा जनसहयोग से राशि एकत्रित कर मंदिर को गुजरात के कुशल कारीगरों द्वारा आकर्षक नक्काशी कर सुंदर एवं कलात्मक मंदिर बनाया गया है प्रत्येक दिन प्रातः एवं सायंकाल को भक्तों द्वारा माँ की आरती श्रद्धापूर्वक की जाती है।
नवरात्रि के समय मंदिर पर आकर्षक सजावट की जाती है इस मंदिर पर सभी वर्ग के लोग यहां आते हैं! माता रानी सब की मन्नत पूरी करती है!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811