Let’s travel together.

आज से नवरात्रि का प्रारंभ,चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नव संवत्सर शुरु

0 162

आज 02 अप्रैल दिन शनिवार है. आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज से चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ हुआ है.

आज शुभ मुहूर्त में घटस्थापना की जाती है और नवदुर्गा में प्रथम दुर्गा मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. मां शैलपुत्री ही माता पार्वती हैं. इनकी पूजा करने से अखंड सौभाग्य, सुख, साहस, विद्या आदि की प्राप्ति होती है. आज से हिंदू नववर्ष  का प्रारंभ होता है. आज से नए विक्रम संवत 2079 का प्रारंभ हुआ है. चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नव संवत्सर शुरु होता है. आज गुड़ी पड़वा भी मनाते हैं. हिंदू नववर्ष का प्रथम माह चैत्र है और अंतिम माह फाल्गुन है. आज शनिवार से हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हुई है. इस साल की नवरात्रि शुभ है क्योंकि यह पूरे 9 दिन की है. हालांकि सत्ता पक्ष को विरोध का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि घोड़े पर मां दुर्गा की सवारी आई है.आज शनिवार को शनि देव की पूजा करते हैं. शनि देव का प्रभाव हिंदू नववर्ष 2079 पर भी दिखेगा क्योंकि इस वर्ष के राजा शनि देव हैं. इस वजह से इस वर्ष कई तरह की अप्रत्याशित घटनाएं और चुनौतियां देखने को मिल सकती हैं. आज आप शनि देव को प्रसन्न करने के लिए गरीबों को नीले वस्त्र, भोजन, उड़द दाल, तिल, शनि चालीसा, लोहा, स्टील के बर्तन आदि दान कर सकते हैं. शनिवार को शमी के पेड़ की पूजा करने से भी शनि दोष दूर होता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |     चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान का आदेश जारी, प्रदेश के दो लाख शिक्षकों में हर्ष की लहर     |     पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध भूसा परिवहन करते ट्रक पकड़ा, न्यायालय के आदेश से गढ़ी गौशाला में कराया ख़ाली     |     केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह  चौहान 04 अप्रैल को रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का करेंगे निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811