Let’s travel together.

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल और सजग कॉलेज के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाई धूम

0 69

सुरेंद्र जैन रायपुर

सारागांव विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल और सजग कॉलेज में संयुक्त रूप से वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नर्सरी से लेकर कॉलेज तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में हिंदी के अलावा छत्तीसगढ़ी , उड़िया, बंगाली,नागपुरी, साउथ इंडियन और इंग्लिश गानों पर बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। एक भावुक कर देने वाले गीत पर माएं स्टेज में चढ़कर अपने बच्चों के गले लग गईं।

विद्यार्थी जब राम आएंगे गीत पर प्रस्तुति दे रहे थे और श्री राम जब मंच पर अवतरित हुए तो दर्शकवृंद श्रीराम की भक्ति में भाव विभोर हो गये,पूरा जनसमूह जय श्री राम का उद्घोष करने लगा। यही सब दर्शक हंसी से लोटपोट हो गए जब कॉमेडी ड्रामा पुलिस थाना में इंस्पेक्टर ने अपने कारनामे दिखाए। कॉलेज के छात्राओं ने पंथी नृत्य के माध्यम गुरु घासीदास को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के अतिथि छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कवि मीर अली मीर, जनक लाल पांडे, डीपी पांडे थे।मीर अलीमीर ने श्रीराम पर गीत सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन एचएम अनामिका मुखर्जी और वाइस प्रिंसिपल विनय वर्मा ने किया। बहुत ही सफल कार्यक्रम के लिए प्रिंसिपल आर एम भगत ने विद्यार्थियों, शिक्षकों को बधाई दी तथा अतिथियों, पालकों का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शराब के कारण जीजा बना हत्यारा,साला पी गया अकेला दारू तो जीजा ने उतारा मौत के घांट     |     गैरतगंज में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू,एसडीएम ने केन्द्रो का किया निरीक्षण     |     विश्व होम्योपैथी दिवस पर भव्य आयोजन, नि:शुल्क शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़     |     समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, पहले दिन ठप, दूसरे दिन 3 हजार क्विंटल खरीदी     |     रायसेन कलेक्टर ने बेरखेड़ी और सलामतपुर में स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण     |     VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज     |     कलेक्टर ने गेहूँ केंद्रों का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा      |     रायसेन में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने उन्नत कृषि प्रदर्शनी का किया शुभारंभ     |     केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, 11 अप्रैल को रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण का करेंगे शुभारंभ     |     सृजन” एक पहल शक्ति से सुरक्षा की ओर का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811