Let’s travel together.

भाजपा मंडल द्वारा लोक सभा चुनाव 2024 के निमित्त भारतीय जनता पार्टी का दीवार लेखन

0 337

 

अनुराग शर्मा सीहोर

सोमवार को मकर संक्रांति के दिन भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में शहर के बस स्टैंड के समीपस्थ गीता भवन की दीवार पर एक बार फिर से मोदी सरकार और कमल का फूल बनाकर अभियान की शुरूआत की। इस मौके पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, सीहोर विधानसभा अध्यक्ष सुदेश राय और भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री मालवीय ने कहा कि लोक सभा चुनाव 2024 के निमित्त भारतीय जनता पार्टी का दीवार लेखन कार्यक्रम आज से प्रारंभ हो रहा है।

एक बार फिर से मोदी सरकार- इस स्लोगन के साथ हर बूथ पर वाल राइटिंग का कार्यक्रम होगा। हमारा प्रयास है कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस अभियान में अपने आप को आत्मसात कर जुड़े और इस कार्यक्रम को सफल बनाए। दीवार लेखन कर एक बार फिर से भाजपा सरकार और कमल का फूल बनाया गया। भाजपा नगर मंडल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं, आम जनों को बताया गया कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से बनी है, तब से लेकर आज तक विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका लाभ सीधे हम सभी जनता को मिल रहा है। आने वाले दिनों में और भी ऐसी कई योजनाएं भारत सरकार चलाने वाली है, जिसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इस मौके पर भाजपा नेता सन्नी महाजन, राजकुमार गुप्ता, धर्मेन्द्र राठौर, प्रदीप बिजोरिया, सुभाष मेवाड़ा, गोपाल दास सोनी, प्रदीप गौतम, नरेन्द्र राजपूत, आशीष पचौरी, अशुतोष त्यागी और राजेश परिहार आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811