मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
प्रदेश के साथ ही रायसेन जिले में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। जिले में प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच रही है। इस दौरान ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित कर शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही हितग्राहियों को योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए जा रहे हैं।

शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा सांची विकासखण्ड की ग्राम पंचायत अंबाड़ी और सेमरा पंचायत पहुंची। जिसमें दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, सेमरा सरपंच भानु लोधी, निनोद सरपंच हरिओम मीणा, मनोज अग्रवाल ,सरार सरपंच नरेश चौधरी, अंबाडी सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार अहिरवार सहित गांव के गढ़मान्य नागरिक उपस्थित रहे। सबसे पहले अंबाडी पंचायत में भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए। भारत विकसित संकल्प यात्रा की अंबाडी पंचायत में सभी नागरिकों को शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात भारत विकसित संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत सेमरा पहुंची। जिनमें हितग्राहियों को सरकार की योजनाओं के हितलाभ वितरित किए जा रहे हैं। साथ ही आईईसी वैन के माध्यम से तथा विभागों द्वारा शिविर में स्टॉल लगाकर नागरिकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए आवेदन लिए जा रहे हैं।विकसित भारत संकल्प यात्रा के इन ग्राम पंचायतों में पहुंचने पर शिविर आयोजित किए गए।

शिविर के प्रारंभ में द्वारा सेमरा सरपंच भानु लोधी द्वारा आईईसी वैन (प्रचार रथों) का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके उपरांत शिविरों में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए गए। शिविरों में विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आवेदन भी लिए गए।विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में स्वास्थ्य विभाग तथा आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों के आधार कार्ड अपग्रेड करने का कार्य भी किया गया। खाद्य विभाग द्वारा उज्जवला योजना के नए पंजीयन, पशुपालक, मछुआरे के क्रेडिट कार्ड के लिए नए आवेदन लिए गए। कृषि विभाग द्वारा केसीसी उन्नत कृषि यंत्र, पीएचई विभाग नल जल योजना, राजस्व विभाग द्वारा पीएम किसान निधि एवं स्वामित्व योजना के साथ अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया। सेमरा के हाई स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई जिसमें धरती में डाली जा रही केमिकल्स के विषय में विद्यार्थियों द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से किसानों को प्रस्तुति द्वारा समझाया गया।