इंदौर। लॉरेल्स स्कूल की जिस बस से रेस्त्रां संचालक दीपक की मौत हुई उसकी तकनीकी जांच भी होगी। बस में गड़बड़ी मिली तो मैंटेनेंसकर्मी और स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस ने जांच के लिए एमटीओ को पत्र लिखा है
एएसआइ अमर सिंह भिड़े के मुताबिक अभी तक तो बस चालक रामेश्वर कटारिया को ही आरोपित बनाया है। पुलिस ने बस की जांच करवाने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। बस के ब्रेक काम कर रहे थे या नहीं इसका परीक्षण करवाया जाएगा।
पुलिस लाइन के विशेषज्ञों को पत्र लिखा गया है। बस में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए है। पुलिस ने फुटेज देखे तो कैमरे बंद मिले। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के लिए स्कूल प्रबंधन को तलब कर रही है।
ये है मामला
दीपक की मंगलवार दोपहर माणिकबाग ब्रिज के नीचे बस की टक्कर से मौत हुई थी। चालक रामेश्वर शराब के नशे में बस चला रहा था। उसने जय जगत कालोनी निवासी देवा को भी चपेट में ले लिया था। देवा को भी गंभीर चोट आई है। समाजजन और क्षेत्रीय पार्षद कंचन गीदवानी द्वारा पुलिस-प्रशासन से चर्चा करने पर प्रबंधन दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता,दीपक की बच्चियों की स्कूली शिक्षा के लिए तैयार हुआ है।