Let’s travel together.

लोकसभा चुनाव को लेकर मप्र भाजपा कौर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक सीहोर में सम्पन्न

0 412

 

 अनुराग शर्मा सीहोर

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की लोकसभा चुनाव की योजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को सीहोर के होटल क्रिसेंट में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया मंचासीन थे। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री हितांनद जी, केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक, फग्गन सिंह कुलस्ते, महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया, प्रदेश के उप मुख्यमंत्रीद्वय, प्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री, पूर्व मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, मोर्चो के अध्यक्ष एवं अपेक्षित श्रेणी के नेतागण आदि उपस्थित थे।


भाजपा सीहोर जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने बताया की बैठक में भाग लेने सीहोर पहुचे सभी माननीयों का संगठन की ओर से सीहोर जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय,राजस्व मंत्री श्री करणसिंह वर्मा,सीहोर विधायक सुदेश राय,आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी का स्वागत सम्मान एवं अगवानी की। भाजपा जिला महिला मोर्चे की अध्यक्ष ऋतु आंनद जैन के नेतृत्व में मोर्चे की बहनो ने तिलक लगा कर उनका अभिनन्दन किया। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811