Let’s travel together.

शराब पीने के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, मामले की जांच में जुटी पुलिस ने जताई ये आशंका

0 114

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा में शराब पीने के बाद दो युवकों की अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें फौरन जिला अस्पताल में भर्ती किया। जहां इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया और उसकी मौत हो गई, तो वहीं दूसरे युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। मामला मोघट थानाक्षेत्र के आनंद नगर का है। दोनों युवकों द्वारा आनंद नगर स्थित शराब दुकान से अंग्रेजी शराब खरीदकर पीने की बात सामने आई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि शराब पीने के बाद दोनों को उल्टियां हुई है और उनकी तबियत बिगड़ी। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच का हवाला दे रही है। वहीं एक युवक की मौत के बावजूद आबकारी विभाग के जिम्मेदार उदासीनता बरत रहे हैं।

मोघट थाना प्रभारी बृजभूषण हिरवे ने बताया कि शराब पीने के बाद दो युवकों की तबियत बिगड़ने का मामला सामने आया है, जिनमें से एक की मौत हो गई है। युवक का पोस्टमार्टम करवा रहे हैं, शराब की जांच आबकारी विभाग से करवाएंगे। इधर, शराब पीने के बाद युवक की हुई मौत को लेकर जब जिला आबकारी अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इससे यह साफ ज़ाहिर होता है, कि जिले में आबकारी विभाग के अफसर उदासीन बने हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811